मेरठ : महिला के सिर के पास से गुजरी जेसीबी, बाल-बाल बची महिला की जान; बाइक सिल्ट पर फिसलने से हुआ हादसा, देखें Video

मेरठ में महिला जेसीबी मशीन की चपेट में आने से बाल-बाल बची। गनीमत रही कि जेसीबी महिला के दुपट्टे के ऊपर से निकल गई। महिला के सिर और जेसीबी के पहिए के बीच कुछ ही इंच का फासला था।
 | 
mrt
मेरठ में महिला जेसीबी मशीन की चपेट में आने से बाल-बाल बची। गनीमत रही कि जेसीबी महिला के दुपट्टे के ऊपर से निकल गई। महिला के सिर और जेसीबी के पहिए के बीच कुछ ही इंच का फासला था। अचानक सड़क पर पड़ी सिल्ट पर बाइक फिसल गई, पीछे बैठी महिला बाइक से गिर गई। सामने से आ रही जेसीबी की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।READ ALSO:-कर्नाटक : सिद्धारमैया ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, डीके शिवकुमार समेत ये विधायक होंगे कैबिनेट में शामिल; शरद पवार समेत 9 विपक्षी दलों के नेता मौजूद....

 

मेरठ के गणेशपुरी मेन खट्टा रोड पर सड़क किनारे कचरे का ढेर लगा हुआ था। कूड़े के ढेर पर सिल्ट पड़ी थी। शुक्रवार की दोपहर एक महिला अपने बेटे के साथ बाइक से बाजार से घर जा रही थी। महिला ने सूट पहन रखा था। महिला की उम्र करीब 55 साल के करीब होगी। सामने से जेसीबी आ रही थी। जैसे ही जेसीबी बाइक के पास आई तो साइड बचाने के चक्कर में लड़के ने बाइक को साइड में कर दिया और बाइक फिसल गई।

 


बाइक फिसलते ही पीछे बैठी महिला बुरी तरह उछल कर सड़क पर गिर पड़ी। गनीमत रही कि जेसीबी और महिला के बीच कुछ ही इंच का फासला था।

 monika

जेसीबी गुजरने से महिला सहम गई
बाइक से गिरकर जेसीबी लगने से महिला बुरी तरह सहम गई। चालक ने तुरंत जेसीबी रोक दी, तभी मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बाइक सवार महिला और उसके बेटे दोनों को लोगों ने सड़क से उठाया। जेसीबी चालक ने भी महिला को उठाया। महिला बुरी तरह कांप रही थी। इसके बाद ही महिला को पानी पिलाया गया और मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। बाइक से गिरने से महिला को भी मामूली चोटें आई हैं। जिसका तुरंत इलाज किया गया।
price

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।