मेरठ : बोरे में रख कर महिला की निर्वस्त्र लाश कंधे पर घुमाता रहा, सुबह 7 बजे कॉलोनी में फेंका और भाग गया; मेरठ की घटना,

मेरठ के खरखौदा के बिजली बंबा चौकी इलाके में बोरे में बंद अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। बताया गया कि महिला का शव नग्न अवस्था में मिला है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी है।
 | 
MRT
मेरठ में रविवार सुबह कॉलोनी में एक महिला का शव बोरे में बंद मिला। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसके चेहरे पर कट के निशान मिले हैं। नाक से खून भी निकल रहा था। उम्र करीब 30 साल है। बोरे के पास से 500 रुपये का एक नोट भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। घटना खरखौदा थाना एरिया की है।Read Also:-वैलेंटाइन पर सलमान खान का फैन्स को तोहफा, रिलीज हो रहा है नया रोमांटिक गाना, देखें टीजर

 

बोरे में मिली लाश किस युवती की है? शव कहां से ला कर गया है? इसे किसने और क्यों मारा? हत्या का कारण क्या है? पुलिस इन सब बातों की जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है।

 

घटना का एक सीसीटीवी (CCTV) भी सामने आया है। सीसीटीवी (CCTV) में सुबह 7:05 बजे हत्यारा सिर पर बोरे में भरकर शव ले जाते दिख रहा है। काफी देर तक वह शव को ठिकाने लगाने के लिए कॉलोनी में घूमता रहा। फिर शव को गली में फेंक कर फरार हो जाता है।

 


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरी को खोला। एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह का कहना है कि जाकिर कॉलोनी और जामनगर के बीच सड़क पर बोरे में बंद एक अज्ञात युवती का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज मिला। जिसमें कातिल भी नजर आ रहा है। इसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

कॉलोनी के लोगों ने आशंका जताई है कि महिला की हत्या रात में की गई होगी।  महिला के गले पर भी निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि गला दबा कर हत्या की गई है। पुलिस का मानना है कि आरोपी आसपास के इलाके का रहने वाला है। इसलिए पुलिस कॉलोनी के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।