मेरठ : भारतीय जनता पार्टी के नेता पर हमला और अपहरण का प्रयास, किया था अवैध निर्माण का विरोध, बिल्डर के सुपरवाइजर पर लगाया अपहरण का आरोप
मेरठ में पल्लवपुरम में अवैध तरीके से सड़क बनाने वाले बिल्डर का विरोध करना बीजेपी नेता को महंगा पड़ा। बिल्डर के सुपरवाइजर ने अपने साथियों के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी नेता पर हमला किया और उन्हें अगवा करने की कोशिश की।
Sat, 18 Feb 2023
| 
मेरठ में पल्लवपुरम में अवैध तरीके से सड़क बनाने वाले बिल्डर का विरोध करना बीजेपी नेता को महंगा पड़ा। बिल्डर के सुपरवाइजर ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीजेपी नेता पर हमला किया और उन्हें अगवा करने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है।Read Also:-जल्द आने वाला है भारत का सबसे बड़ा लव फेस्टिवल (Love Festival), जहां फटाफट मिल जायेगा आपको अपना पार्टनर!
मामला पल्लवपुरम स्थित फेज वन का है। फेज वन निवासी गौरव मलिक अधिवक्ता और भाजपा के महानगर मंत्री हैं। गौरव मलिक का आरोप है कि पल्लवपुरम फेज वन में शीलकुंज कॉलोनी के रास्ते में बिल्डर अवैध निर्माण कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता गौरव मलिक का कहना है कि रास्ते में पहले से ही दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। शनिवार को उन्हें अवैध निर्माण की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे। अवैध निर्माण को रोकने का प्रयास करने लगे। इसी बीच बिल्डर के सुपरवाइजर जगशरण सिंह ने पांच-छह साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया।
आरोप है कि इस दौरान सुपरवाइजर ने उसका अपहरण करने का भी प्रयास किया। मामले की जानकारी मिलने पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान गौरव मलिक ने आरोपी बिल्डर व सुपरवाइजर समेत अन्य साथियों के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में तहरीर दी है।
गौरव मलिक का आरोप है कि इंस्पेक्टर पल्लवपुरम ने उनकी तहरीर पर बिना कोई कार्रवाई किए उन्हें बैठकर मामले को निपटाने को कहा। पीड़ित गौरव मलिक का कहना है कि अगर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह मामले को लखनऊ ले जाएंगे।
भारतीय जनता पार्टीके नेता गौरव मलिक का आरोप है कि बिल्डर दबंग है। इसलिए पुलिस आरोपी बिल्डर और उसके सुपरवाइजर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेता ने बताया कि इंस्पेक्टर पल्लवपुरम बिल्डर के दबाव में समझौते की बात कर रहे हैं।
