मेरठ : हरिनगर मोहल्ले में दो वर्गों में हुए बवाल में पूर्व पार्षद समेत 63 लोगो पर केस दर्ज, दो आरोपी हुए गिरफ्तार, कदम-कदम पर पुलिस का पहरा....

 मेरठ में ब्रह्मपुरी थाने से सटे हरिनगर मोहल्ला पुरवा इलाही बख्श में दो पक्षों के बीच हुए बवाल में सोमवार को दो मामले दर्ज किये गये। इनमें पूर्व पार्षद समेत 51 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 12 अज्ञात हैं।
 | 
mrt
मेरठ में ब्रह्मपुरी थाने से सटे हरिनगर मोहल्ला पुरवा इलाही बख्श में दो पक्षों के बीच हुए बवाल में सोमवार को दो मामले दर्ज किये गये। इनमें पूर्व पार्षद समेत 51 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 12 अज्ञात हैं। पहले मामले में एक वर्ग के 41 लोगों को जबकि दूसरे मामले में दोनों वर्ग के 10 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने फुरकान और मोइन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में कड़ी निगरानी रखी। एसपी सिटी ने आरएएफ व थाना पुलिस के साथ सड़कों पर पैदल मार्च निकाला।Read Also:-Bank Account: मृत्यु के बाद आपके बैंक खाते का क्या होता है? किसको मिलती है आपकी जीवन भर की कमाई

 

रविवार को होली पर चंदा लेने को लेकर दो वर्गों में मारपीट हो गई। अंकित, मोनू, अमित, मल्लू व कपिल गुप्ता घायल हो गए। बवाल में दोनों पक्षों से पथराव भी हुआ। इसके बाद से हरिनगर में तनाव है। यह मामला लखनऊ तक गूंजा था। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस बल पहुंचा, तब जाकर स्थिति पर काबू पाया जा सका। कपिल गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व पार्षद शहजाद मेवाती, सैफुद्दीन कपड़ा वाला समेत 41 लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, जानलेवा हमला व छेड़खानी की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। 

 

प्राथमिकी में लिखा है कि रात 8:30 बजे एक पक्ष के लोग होली सजाने में व्यस्त थे, तभी नामजद आरोपितों ने हमला कर दिया। वहीं दूसरा मामला भूमिया पुल पुलिस चौकी प्रभारी रणवीर सिंह ने लिखा है। इसमें मोनू, अमित गुप्ता, यशपाल, अंकित सहित 10 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा करने, जानलेवा हमला करने, धमकी देने व सात धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

 Image

पुलिस सतर्क, स्थिति सामान्य
एसएसपी रोहित सिंह सजवान का कहना है कि दंगाइयों के खिलाफ गैंगस्टरों पर भी कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों को देखकर आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। दो मामले दर्ज किए गए हैं। स्थिति सामान्य है।

 

दोनों ही मामलों में इनका नाम था
कपिल गुप्ता की तहरीर पर इंतजार, पूर्व पार्षद शहजाद मेवाती, सैफुद्दीन कपड़ेदार, आबिद, कामिल, रहीसुद्दीन, मोनू, अनस, शादाब, सलमान, तौहीद, बीला, कैंची से आमिर हसन, शहजाद, फरमान, शहजाद, फराज, बिलाल, हसीन, अकील, वकील, सालिक, शकील, गब्बर, समीर, हैदर अली, इब्राहिम, यूसुफ, इस्माइल, सलीम, शादान, शहजाद, फराज, तौसीफ, लल्ला, मोइन, आदिल, वसीम, शमीम को नामजद किया गया। वहीं चौकी प्रभारी की तहरीर पर दूसरे मामले में मोलू, अमित गुप्ता, यशपाल, अंकित, सुहैल, मोइन, आदिल, आबिद, फुरकान व अकील को नामजद किया गया है। 

 

हरिनगर में हंगामे के बाद बढ़ी सतर्कता, अधिकारियों ने लिया सुरक्षा का जायजा
मेरठ के ब्रह्मपुरी के हरिनगर में होली दहन से पहले दो वर्गों के बीच हुए बवाल के बाद चौकसी बढ़ाने के साथ ही सुरक्षा टीमों को भी बढ़ा दिया गया है। संवेदनशील और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है। आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बेगमपुल, बच्चा पार्क, ईव का चौराहा, हापुड़ अड्डा समेत कई जगहों पर पुलिस व आरएएफ की टीमों के साथ पैदल ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को कड़ा सबक सिखाया जाएगा।

 


शहर को नौ जोन और 29 सेक्टरों में बांटा गया है
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि शहर को नौ जोन और 29 सेक्टरों में बांटा गया है. थाने के अलावा अतिरिक्त फोर्स भी मिला है। त्योहारों पर हर गतिविधि पर पैनी नजर रहेगी। शांति और कानून व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

 

यह सिस्टम होगा

 

  • नौ जोन
  • 29 सेक्टर
  • दो कंपनी पीएसी
  • एक कंपनी आरएएफ
  • एक कंपनी आरआरएफ
  • 200 कांस्टेबल
  • 30 सब इंस्पेक्टर
  • 6 इंस्पेक्टर

नोट- यह पुलिस थानों के अलावा एक अतिरिक्त फोर्स है।

 

हंगामे के दौरान छतों से ईंट-पत्थर फेंके गए। यह कहां से आया इसकी भी जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि पूरी प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम दिया गया है।

 

पूर्वा इलाही बख्श और हरिनगर में लाइसेंसी हथियार रखने वालों के रिकॉर्ड निकाले जा रहे हैं। शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की भी कार्रवाई की जाएगी।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।