मेरठ: 10 साल की मासूम बच्ची के साथ बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, बेहद शर्मनाक घटना, आरोपी बुजुर्ग देर रात हुआ गिरफ्तार

मेरठ में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक वृद्ध ने गांव की 10 साल की मासूम नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। वृद्ध मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया।
 | 
kithor
मेरठ में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक वृद्ध ने गांव की 10 साल की मासूम नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। वृद्ध मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।Read Also:-Traffic Challan : यूपी में 1.40 लाख वाहनों पर मंडरा रहा चालान का 'खतरा', आज ही कर लें ये काम वरना लगेगा जुर्माना....

 

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में गुरुवार को शाहजहांपुर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग ने 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बुजुर्ग उस बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसके बाद गलत काम किया। बच्ची ने घर पहुंचकर पूरी बात परिजनों को बताई। परिजनों ने थाने में नामजद तहरीर देते हुए बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।

 

जब आरोपी बच्ची को जंगल में ले जा रहा था तो गांव के ही एक लड़के ने उसे देख लिया। लड़के ने तुरंत बच्ची को ले जा रहे शख्स का वीडियो बना लिया। पीड़िता चौथी कक्षा में पढ़ती है। आरोपी के चंगुल से छूटकर बच्ची किसी तरह घर पहुंची। पूरी घटना बताई। वृद्ध की हरकत सुनकर परिजन भी हैरान रह गए। आरोपी के घर पहुंचकर तुरंत विरोध किया। इतने में मोहल्ले के कुछ लोगों ने पीड़िता के परिजनों पर हमला कर दिया। बुजुर्गों का पक्ष लेने लगे।

 

इसके बाद पीड़ित पक्ष के लोग थाने पहुंचे। पूरी घटना पुलिस को बताई। बाद में युवक ने सबूत के तौर पर वह वीडियो भी पुलिस को दिखाया। जिसमें वृद्ध मासूम बच्ची को अपने साथ ले जा रहा था। पुलिस ने पीड़ित पक्ष द्वारा नामजद तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। देर रात आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामला दो समुदायों का होने के कारण कस्बे में दो समुदायों के बीच तनाव बना हुआ है। 

 

सीओ किठौर रूपाली राय का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मारपीट के आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।