Meerur : पश्चमी उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल, मार्च में पारा हुआ 29 के पार, एनसीआर (NCR) में सबसे ज्यादा मेरठ रहा प्रदूषित

तापमान के साथ-साथ मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी बढ़ रहा है। हवा की गति धीमी होने से शहर की हवा प्रदूषित हो गई।
 | 
meerut
बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। इस बार कम पश्चिमी विक्षोभ के बनने के कारण फरवरी गर्म हो गई है। समय से पहले गर्मी की आहट से मौसम बदल रहा है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो मार्च में पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है। सर्दी के दिनों में कम सर्दी और गर्मी का समय से पहले आना यह मौसम के चक्र को प्रभावित कर रहा है। तापमान के साथ मेरठ के एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी बढ़ोतरी हो रही है। हवा की रफ्तार धीमी पड़ने से शहर की हवा दूषित हो गई। सोमवार को एनसीआर में मेरठ सबसे प्रदूषित रहा। तापमान सोमवार को भी 29 के पार रहा। Read Also:-Aadhaar card : आधार कार्ड से आप अपने बैंक से जुड़े ये काम कर सकते हैं, इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं.....

 

डॉ. सुभाष का कहना है कि 29 जनवरी के बाद से कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं बना रहा है, जिस कारण से मौसम गर्म हो रहा है। इस बार जनवरी में भी करीब 8 पश्चिमी विक्षोभ बनने चाहिए थे पर दो ही बन पाए हैं। इसका असर फरवरी में भी देखने को मिल रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि फरवरी में मौसम का गर्म होना ठीक नहीं है। आने वाले दिनों में भी इसका असर मौसम पर दिखाई देगा। इन दिनों में तापमान सामान्य ही होना चाहिए। तापमान बढ़ना फसलों के लिए भी ठीक नहीं है। 

 

तेज हवाओं के चलने से दो दिन पहले मेरठ की हवा में सुधार हुआ था, लेकिन पिछले दो दिन से हवा की गति धीमी होने से एयर क्वालिटी फिर से 300 के पार पहुंचकर 306 दर्ज किया गया। एनसीआर में मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार रहा। लगातार बढ़ रहा एक्यूआई स्तर शहर की जनता के लिए हानिकारक है।

 

मेरठ में गंगानगर सबसे प्रदूूषित इलाका रहा। मेरठ शहर से भी अधिक 341 एक्यूआई दर्ज किया गया। जयभीमनगर का एक्यूआई स्तर भी 296 के स्तर पर पहुंच गया। पल्लवपुरम में 280 दर्ज किया गया।
तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिससे, गर्मी का एहसास बढ़ने लगा है। हवा धीमी होने से गर्मी का एहसास ओर बढ़ गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि तापमान में अभी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।