कांवड़ यात्रा 2023: कांवड़ की ऊंचाई तय, यात्रा के लिए पहचान पत्र अनिवार्य, 4 जुलाई से रूट हो जाएंगे डायवर्ट

इस बार कांवड़ यात्रा के सुरक्षित संचालन को लेकर सात राज्यों की पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों की बैठक में कड़े फैसले लिए गए हैं। इस बार यात्रा के लिए पहचान पत्र अनिवार्य होगा। वहीं कांवड़ की ऊंचाई भी तय कर दी गई है। 
 | 
UTT
इस बार कांवड़ यात्रा में पहचान पत्र अनिवार्य होगा। डीजे पर बैन नहीं होगा, बल्कि पुलिस इस पर लगाम लगाएगी। यात्रा के दौरान कोई भी 12 फीट से ऊंचा कांवड़ नहीं ला सकेगा।READ ALSO:-मेरठ : अधिवक्ता वायरल वीडियो कांड, नाबालिग यौन शोषण मामले में BJP के दो नेताओं पर भी लगे आरोप।, दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

 

ये बड़े फैसले शुक्रवार को देहरादून पुलिस मुख्यालय में हुई अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में लिए गए  बैठक में सात राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के पुलिस अधिकारियों और आईबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने भाग लिया। वहीं मेरठ में भी कांवड़ की तैयारी शुरू कर दी गई है। चार जुलाई से दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रूट डायवर्ट किया जाएगा। 15 जुलाई को शिवरात्रि है।

 

रूट डायवर्जन के लिए अब तक जो प्लान तैयार किया जा रहा है, उसके मुताबिक दिल्ली-गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हापुड़ बाइपास से किठौर होते हुए मुजफ्फरनगर भेजने की तैयारी की जा रही है। इसी तरह हरिद्वार व देहरादून जाने वाले वाहनों को मीरापुर से गंगा बैराज व बिजनौर के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। हालांकि यह योजना अभी अंतिम नहीं है। इसे स्थिति के आधार पर बदला जा सकता है।

 

डीजे पर रहेगा कंट्रोल और 12 फीट से ज्यादा ऊंची नहीं होगी कावड़
बैठक के प्रारंभ में एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन पर प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि पिछले 15-20 सालों से कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। 

इस साल भी चार करोड़ से ज्यादा यात्रियों के आने की उम्मीद है। कांवड़ मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 32 जोन और 130 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। डीजे पर नहीं लगेगा बैन, पुलिस करेगी कंट्रोल कांवर 12 फीट से ऊंचा नहीं होगा।

 

कांवड़ यात्रा में सुरक्षा रहे पुख्ता : एडीजी
एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर सभी तैयारियां निर्धारित समय में पूरी कर ली जाएं। ईद-उल-अजहा पर प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने शुक्रवार को देहरादून से लौटते समय पुलिस लाइन में यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिये।

 

जगह-जगह पुलिस चौकियां, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे
कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण बनाने के लिए जगह-जगह पुलिस नाके भी लगाए जाएंगे। जिस पर 10 से 15 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। कुछ जगहों की पहचान भी की गई है, जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके।

 monika

कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चार जुलाई से रूट डायवर्ट करने की तैयारी की जा रही है। पहले चरण में हाईवे से बड़े वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। - जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक

 sonu

करीब 1500 सीसीटीवी कैमरों से यात्रा मार्ग की निगरानी होगी
उत्तराखंड डीजीपी ने बताया कि यात्रा मार्ग पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की सीसीटीवी कवरेज भी पूरी तरह से ऑनलाइन है। सभी कैमरों को गूगल मैप के जरिए लिंक किया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पुलिस के पास 500 सीसीटीवी कैमरे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा 1000 कैमरों से राखी जाएगी नजर।
price

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।