Ghaziabad : कच्छा-बनियान गैंग के चोर ग्रिल उखाड़ कर घर में घुसे; 30 लाख के जेवर उड़ा ले गए, शोर न हो इसलिए जुराब पहने थे-देखें Video....

 रात करीब 1.30 बजे बदमाश घर में घुसे और 3.30 बजे बाहर निकले। दो घंटे तक पांच बदमाशों ने आराम से घर की तलाशी ली।
 | 
GZB
गाजियाबाद में कच्छा-बनियान गैंग फैक्ट्री संचालक के घर में घुस गया। दीवार फांदकर अंदर आए 5 चोरों ने ग्रिल उखाड़ दी। जिस कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे, उसे बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद 30 लाख के जेवरात की चोरी कर ली। घटना मंगलवार देर रात सिहानी गेट इलाके की है। वीडियो आज यानी गुरुवार को सामने आया है।READ ALSO:-इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी कम करेगी सरकार, सब्सिडी कटौती के बाद और महंगे होंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर, 15% बढ़ेंगे दाम

 

दीवार फांदकर घुसे, कमर पर था पिट्ठू बैग, 
CCTV में नजर आ रहा है कि घर में घुसे चोर नंगे पैर थे। चप्पल-जूते भी नहीं पहने थे, ताकि किसी को आवाज न हो। सबकी कमर पर झोला लटका हुआ था। पहचान में न आए इसके लिए चेहरे पर कपड़ा लपेटा हुआ था। निचले हिस्से में सिर्फ कच्छा पहन रखा था।

 


परिवार को कमरों में बंद कर दिया
अभिनव अग्रवाल परिवार सहित सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नेहरू नगर द्वितीय में रहते हैं। उनकी गाजियाबाद में कारपेट बनाने की फैक्ट्री है। मंगलवार की रात घर में अभिनव, पत्नी, बेटा और पिता कमरे में सो रहे थे। रात डेढ़ बजे कच्छा और बनियान पहने पांच बदमाश अंदर घुसे। अंदर घुसते ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए। फिर उन दो कमरों को बंद कर दिया, जिनमें परिवार के लोग सो रहे थे।

 

कमरे से बाहर लाकर अलमारी तोड़ डाली 
इसके बाद तीसरे कमरे की ग्रिल उखड़ दी। अंदर घुसे और दरवाजा खोला। उस कमरे से अलमारी को बहार निकला। अलमारी को तोड़कर उसमें से जेवरात चुरा ले गए। उसी कमरे में अन्य सामान रखा था, वह भी चोरी हो गया।

 monika

2 घंटे तक घर में आराम से चोरी की
आसपास के CCTV फुटेज के मुताबिक बदमाश इसी घर में करीब 2 घंटे तक चुपचाप चोरी करने के बाद फरार हो गए। बुधवार सुबह घरवालों को चोरी की जानकारी हुई। अभिनव अग्रवाल के मुताबिक करीब 30 लाख रुपए के सामान की चोरी हुई है। इसके बाद परिजनों ने सिहानी गेट थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। 

 sonu

एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। कुछ सबूत जुटाए। बदमाशों के बारे में और सुराग हासिल करने के लिए इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
price

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।