गाजियाबाद : विवादित टिप्पणी करने वाला अयान कुरैशी गिरफ्तार, बोला-ये क्या हैं हिन्दू, कीड़े-मकौड़ों की तरह मसल दिए जाएंगे, Video सोशल मीडिया पर वायरल

गाजियाबाद पुलिस ने नफरत फैलाने और विवादित बयान देने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर युवक का एक वीडियो सामने आया था जिसमें युवक दूसरे धर्म के लोगों पर विवादित टिप्पणी करता नजर आ रहा है, ऐसे में माहौल बिगड़ने की आशंका पर पुलिस ने संज्ञान लिया और युवक को हिरासत में ले लिया। 
 | 
GZB
गाजियाबाद पुलिस ने कथित तौर पर माहौल खराब करने के लिए दूसरे धर्म पर विवादित टिप्पणी करने वाले एक धर्म विशेष के युवक को गिरफ्तार किया है। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसमें युवक विवादित टिप्पणी करता नजर आ रहा है। इस वीडियो में युवक को धमकी भरे लहजे में यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि जब उसकी सरकार आएगी तो वह बदला लेने की धमकी देता नजर आ रहा है। Read Also:-पड़ोसी के पालतू कुत्ते को शौच करने से रोका तो शख्स ने महिला पर छोड़ दिया कुत्ता, पिटबुल के काटने से महिला बुरी तरह घायल, घटना सीसीटीवी में कैद

 

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला गाजियाबाद के मसूरी इलाके का है। युवक ने करीब 2 मिनट का वीडियो पोस्ट किया जिसमें अयान कुरेशी नाम का शख्स इंटरव्यू दे रहा है। इस इंटरव्यू में उन्होंने कई विवादित बयान दिए हैं। पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए युवक को हिरासत में ले लिया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक अयान कुरेशी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी अयान मसूरी इलाके के रफीकाबाद इलाके में रहता है और वह मीट की दुकान चलाता है। 

 


आरोपी अयान को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि एक विशेष धर्म के लोग कीड़े-मकौड़ों के अलावा कुछ नहीं हैं और एक दिन कुचल दिए जाएंगे। इतना ही नहीं शख्स ने प्रयागराज का नाम बदलने पर भी आपत्ति जताई और कहा कि अगर आपकी सरकार है तो कोई भी नाम रख लीजिए, जिस दिन हमारी सरकार आएगी सब साफ कर दिए जाओगे। शख्स ने त्योहारों के दौरान मीट की दुकानें बंद रहने पर भी आपत्ति जताई है। 

 whatsapp gif

वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिससे पुलिस को दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने की आशंका थी। इसके चलते युवक पर संज्ञान लिया गया है और उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।