भारी बारिश से मेरठ में पानी ही पानी, स्पोर्ट्स फैक्ट्रियों-गोदामों में घुसा बारिश का पानी, SSP ऑफिस में तालाब जैसा नजारा,

मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली है। तापमान में गिरावट के साथ ही कई जिलों में बादल बरसे। इससे मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि मूसलाधार बारिश के कारण सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। 
 | 
MR
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समय से पहले पहुंची मानसून की बारिश रुक-रुक कर जारी है। गुरुवार की सुबह से ही मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला। आसमान में काले बादल छाए रहने के कारण वाहन स्वामियों को लाइटें जलानी पड़ीं। भारी बारिश के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। READ ALSO:-मेरठ: कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, 10 से 16 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश

 

रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया और शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभी दो-तीन दिन तक इसी तरह बारिश के आसार रहेंगे और तापमान में भी गिरावट आएगी।

 मोहकमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में सड़कों पर भारी जलभराव

जनजीवन प्रभावित हुआ, सड़कों पर नालियों का पानी बह निकला
आज सुबह करीब तीन घंटे तक हुई झमाझम बारिश से मौसम बदल गया। शहर में जनजीवन भी प्रभावित हुआ। बारिश के कारण जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया और नालियां भी उफना गईं।

 सरधना में बारिश के कारण पेड़ गिरने से रास्ता भी हुआ अवरोध

मेरठ शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों के घरों तक भी पानी पहुंच गया। रूड़की रोड पर जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा पल्लवपुरम फेज-2 के एन पॉकेट में नाला ओवरफ्लो होने से सड़क तालाब बन गई। यहां लोगों के घरों में पानी घुस गया, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। 

 नाले और नाली उफनकर सड़कों पर पहुंचे

बारिश धान व अन्य फसलों के लिए फायदेमंद होगी
मोदीपुरम बासमती निर्यात प्रतिष्ठान संस्थान, मोदीपुरम के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रितेश शर्मा का कहना है कि बारिश से सबसे ज्यादा फायदा धान की फसल को होगा, इसके अलावा यह बारिश धान के चारे और अन्य खरीफ फसलों के लिए भी फायदेमंद होगी। धान की बुआई का समय चल रहा है, जिसके लिए यह बारिश सबसे अच्छी होगी, जहां धान की रोपाई हो चुकी है, उनके लिए भी यह बारिश काफी अच्छी होगी, इससे धान की फसल को भी फायदा होगा। 

 खेल कंपनियों के स्टॉक रूम में पहुंचा पानी।

सब्जी मंडी में भरा बारिश का पानी, पानी में डूबी फल और सब्जियां
सुबह हुई मूसलाधार बारिश से मेरठ की नवीन सब्जी मंडी में पानी भर गया। सब्जियाँ और फल पानी में तैरते रहे। नालियों का पानी भी सड़क पर आ गया, जिससे आढ़तियों को भी नुकसान हुआ। रैपिड रेल के कार्य के साथ-साथ सब्जी मंडी के पास RRTS द्वारा नाली निर्माण का कार्य किया गया।

 मेरठ में बरसात में अंडरपास में भरा पानी।

मंडी एसोसिएशन अध्यक्ष पदम सिंह सैनी ने बताया कि नाले का निर्माण काफी ऊंचा कर दिया गया है, जिससे मंडी का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है। नालों और बारिश का पानी भरने से सब्जियां खराब हो गई हैं। मंडी सचिव के आवास और कार्यालय में भी पानी भर गया, जिससे काफी नुकसान हुआ है। जलभराव के कारण आढ़तियों की सब्जियां और फल खराब हो गए हैं।

 बारिश के बीच बम भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते कांवड़िए।

नगर निगम की निष्क्रियता के कारण पानी फैक्ट्रियों और गोदामों में घुस गया है। निर्यात माल का भारी नुकसान हुआ है। कोई सुनने वाला नहीं है। - सुमनेश अग्रवाल पीआर खेल निदेशक

 monika

कर्मचारी और बच्चे भीगते हुए गए ऑफिस 
बिजनौर जिले में भी सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। बारिश के बीच बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचे तो कर्मचारी भी भीगते हुए अपने दफ्तर पहुंचे। सुबह से हो रही बारिश के कारण बाजार में भीड़ भी कम रही। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।