उत्तर प्रदेश के इन इलाकों में शीत लहर का सितम जारी, कई शहरों में रेड अलर्ट! जानिए कब तक जारी रहेगी शीतलहर....

 उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। अगले दो-तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। आज भी कई जगहों पर कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को सुबह और रात में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा और धुंध रहने की संभावना है। साथ ही तापमान में भी जबरदस्त गिरावट आएगी। 
 | 
WEATHER
उत्तर प्रदेश में इन दिनों जबरदस्त ठंड पड़ रही है। ठंड से लोग कांप रहे हैं। IMD के मुताबिक 17 जनवरी तक शीतलहर चलने की संभावना है। जिसके चलते मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि, उसके बाद तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। READ ALSO:-क्या होता है डीपफेक, जिसके नए शिकार हुए हैं 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर, आप इन तरीकों से डीपफेक को पहचान सकते हैं....

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अभी दो से तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। शीतलहर की तीव्रता और बढ़ेगी और कोहरा घना हो जाएगा, जिससे दृश्यता शून्य रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। 

 Image

उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। राजधानी मेरठ, ग़ज़िआबाद लखनऊ, नोएडा, बरेली जैसे उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में ठंड हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है। IMD के मुताबिक कल सुबह इन इलाकों में ठंडी हवाओं के साथ-साथ पाला पड़ने की भी संभावना है। ठंड के चलते मौसम विभाग ने इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है। 

 whatsapp gif

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में कल और परसों दोनों समय मौसम शुष्क रहेगा और राज्य के सभी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है। ठंड के कारण नोएडा और लखनऊ में आठवीं कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टियां 16 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।