बुलंदशहर : जिस हाथ से बाइक सवार अधेड़ शख्स ने 15 साल की छात्रा के साथ की छेड़छाड़, वो ही हाथ टूटा, CCTV में कैद हुई थी घटना
बुलंदशहर में 15 साल की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ को पुलिस ने एक घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पुलिस ने उसका वह हाथ तोड़ दिया जिससे उसने लड़की से छेड़छाड़ की थी। हालांकि, एसएसपी का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान गिरने से उसका हाथ टूट गया है।
Oct 18, 2023, 15:12 IST
| 
बुलंदशहर के खुर्जा में ट्यूशन से लौट रही 15 साल की छात्रा से बाइक सवार 50 साल के अधेड़ व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। आरोपी छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए CCTV कैमरे में कैद हो गया है। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रात दो बजे मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का हाथ वहीं तोड़ दिया। जिसके चलते उसने छात्रा से छेड़छाड़ की।READ ALSO:-ट्रेनों में वेटिंग की टेंशन खत्म! रेलवे करने जा रहा है बड़ा बदलाव, आपको ऐसे मिलेगा इसका लाभ!
@khabreelal_news बुलंदशहर : जिस हाथ से बाइक सवार अधेड़ शख्स ने 15 साल की छात्रा के साथ की छेड़छाड़, वो ही हाथ टूटा, CCTV में कैद हुई थी घटना pic.twitter.com/V5wiBxk44B
— MK Vashisth-Managing Editor-Khabreelal Media & PR) (@vadhisth) October 18, 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर कहा था कि अब फैसले का समय है। महिलाओं के खिलाफ अपराध पर कोई समझौता नहीं होगा। इसी क्रम में बुलंदशहर पुलिस ने आरोपी का वही हाथ तोड़ दिया, जिससे उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। पीड़ित परिवार के मुताबिक, छात्रा ट्यूशन से घर लौट रही थी, तभी पतली गली में बाइक सवार एक शख्स ने छात्रा से छेड़छाड़ की और भाग गया. छेड़छाड़ की ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी छात्रा के पीछे से आता है और छात्रा के सामने आकर दोबारा बाइक छात्रा की तरफ घुमाता है और छात्रा की तरफ जाता है और उसके साथ छेड़छाड़ करता है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान मुर्सलीन के रूप में हुई। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत एक लडकी के साथ छेडछाड करने एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी खुर्जा की बाइट।@Uppolice pic.twitter.com/G0X0mCyteU
— Bulandshahr Police (@bulandshahrpol) October 18, 2023
आरोपी ने अपने दाहिने हाथ से छात्रा से छेड़छाड़ की थी, आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के उसी दाहिने हाथ की हड्डी तोड़ दी, जिससे उसने छात्रा से छेड़छाड़ की थी, ताकि बदमाश दोबारा ऐसा अपराध न कर सके। पूरे मामले में एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि छात्रा से छेड़छाड़ की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। महज 1 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और जेल भेज दिया। हाथ टूटने के मामले पर बताया गया कि जब पुलिस आरोपी को पकड़ने गई थी तो उनके बीच हाथापाई हुई और गिरने से आरोपी का हाथ टूट गया।
