अयोध्या से अमित शाह बोले, रामलला का मंदिर बन रहा, अरे अखिलेश बाबू दम हो तो ,रोक सको तो रोक लो मंदिर निर्माण रोक लो

 अमित शाह की अयोध्या रैली: उत्तर प्रदेश में होने वाले मतदान (यूपी चुनाव) के लिए जनता पार्टी के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने श्रीराम की जन्मभूमि (अयोध्या ) से समाजवादी पार्टी को दी चुनौती।
 | 
Amit Shah
रामनगरी अयोध्या पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह। करीब दो घंटे की देरी से पहुंचे शाह ने राम मंदिर में पौधारोपण किया। इसके बाद उन्होंने पूजा अर्चना की। यहां से वह सीधे हनुमान गढ़ी गए और उनकी पूजा की। यहां शाह को मंदिर के पुजारी ने भगवा पगड़ी पहनाई थी। हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने भी उन्हें गदा भेंट की। दर्शन के बाद शाह सीधे मणि रामदास छावनी पहुंचे। इसके बाद जीआईसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। अयोध्या में जनसभा को संबोधित करने के बाद अब वह संत कबीर नगर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। ये भी पढ़े:- सपा प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी एमएलसी और अन्य इत्र व्यापारी के यहां आयकर विभाग का छापा

अमित शाह ने संत कबीर नगर में कहा- समाजवादी पार्टी के ये लोग जिन्होंने कारसेवकों पर लाठियां बरसाईं, गोलियां चलाईं, ये लोग ताना मारते थे कि मंदिर वही बनायेगे, पर ये तारीख नहीं बताएंगे। अरे अखिलेश बाबू, अगर हिम्मत है तो मंदिर निर्माण बंद करो। मोदी जी ने 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया है। 

जन विश्वास यात्रा के तहत जनसभा में अमित शाह ने कहा कि हम सभी को सोचना होगा कि रामलला को इतने साल टेंट में क्यों रहना पड़ा। जिसने इतने सालों तक मंदिर निर्माण को रोका, जिसने राम के भक्तों पर लाठी चलाई थी। इन सबके बावजूद आज आपने बीजेपी की सरकार बनाई और आज उसी जगह राम लला का मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मोदी जी ने बाबा विश्वनाथ का कॉरिडोर बनाकर भक्तों को समर्पित किया था। 

उन्होंने अखिलेश और मायावती पर हमला बोलते हुए कहा कि बुआ और बबुआ के शासन में हमारी आस्था के प्रतीकों का सम्मान नहीं किया जाता था। आज मोदी जी हर तीर्थ को सम्मान देने का काम कर रहे हैं। पहले तीन पी होते थे-परिवारवाद, पक्षापात और पलायन। आज तीन वी हैं- विकास, व्यापार, सांस्कृतिक विरासत। 


उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज, अयोध्या के युवाओं को डॉक्टर बनने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। आयुर्वेदिक कॉलेज भी बनाया जा रहा है। एक्सप्रेस-वे भी विकास की राह खोल रहा है। यहां बिजली के तार और गटर सब अंडरग्राउंड होने जा रहे हैं। आपको एक बार फिर से आशीर्वाद चाहिए। हमने यूपी को देश का नंबर 1 राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। यूपी आज दूसरी अर्थव्यवस्था बन गया है।

अमित शाह ने कहा कि ये क्या आज बुआ और बबुआ उत्तर प्रदेश को आगे ले जा सकते हैं, इनके राज में तो पूरे नोटों के बंडल मिल रहे हैं।  इस समाजवादी इत्र की दुगंध पूरे यूपी में है। आज जब जब ये रेड चल रही है, तो इनके पेट उबल हो रहा है, क्या आपको कोई परेशानी है?  यहाँ काले धनवालों के यहां रेड पड़े हैं, क्या आपको इसमें कोई दिक्कत है? मोदी जी रेड डालनी चाहिए या नहीं डालनी चाहिए। ये बुआ-बबुआ और कांग्रेस पार्टी कभी यूपी का विकास नहीं कर सकती। पहले जब सपा का राज्य था तो पूरे उत्तर प्रदेश में माफियाओं के गुंडों का दबदबा था। हमारे लोगों को भगा दिया गया। आज योगी जी की सरकार आई है, पलायन करने वाले भी पलायन कर रहे हैं।

dr vinit

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।