यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा,12 किलोमीटर तक शव को घसीटती चली गई कार, शव देख कांप गई रूह....

जब कार टोल प्लाजा के पास पहुंची तो इसकी जानकारी हो पाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि कार आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। कार के नीचे युवक का शव फंसा था।
 | 
noida
यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा की ओर जा रही एक कार करीब 12 किलोमीटर तक शव को घसीटती नजर आई। मामला तब सामने आया जब कार टोल प्लाजा पर रुकी। बताया गया कि कार चालक को इस बात की जानकारी नहीं थी कि 12 किमी दूर जाकर उसकी कार पर एक शव घसीट रहा है। टोल प्लाजा पर कार रुकी तो वहां मौजूद लोग सहम गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूचना दी। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।Read Also:-मेरठ: यूपी रोडवेज के किराये में हुई बढ़ोतरी, मेरठ से गाजियाबाद जाने के लिए 12 और दिल्ली के 22 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे

 

यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है, रफ्तार के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला आज आगरा नोएडा एक्सप्रेस वे पर देखने को मिला। मथुरा थाने के मांट इलाके में टोल प्लाजा के गार्ड ने शादी समारोह से लौट रहे एक व्यक्ति की लाश को कार से घसीटते हुए देखा तो गार्ड ने तुरंत गाड़ी रोकी और उसकी स्विफ्ट डिजायर में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि जिस गाड़ी से  घसीटा जा रहा था उस पर एक भी निशान नही था  और न ही कार चालक को इसका कुछ पता चला। 

 


शव की जेब से गांजे का पाउच और 800 रुपये हुए बरामद 
मथुरा-मांट थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के जावरा टोल प्लाजा पर आगरा की तरफ से आ रहे वाहन में एक युवक के शव को घसीट कर ले जा रहा था। मांट थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की सुबह आगरा से एक स्विफ्ट डिजायर कार आ रही थी. जिसमें एक युवक की लाश को पीछे की ओर घसीटा जा रहा था। मामला तब सामने आया जब सुरक्षा गार्ड की नजर फास्टैग टोल प्लाजा पर पड़ी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की जेब से एक गांजे की पुड़िया और 800 रुपए बरामद किए। वहीं युवक के शव को बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया गया था। जिसे पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

कार सवार महिला व युवक ने बताया कि वे किसी शादी समारोह से आ रहे हैं। उन्हें  युवक के बारे में कुछ पता नहीं पता चला कि यह युवक कार के नीचे कहां और कैसे आया। वहीं, गाड़ी में और कोई निशान नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूछताछ कर घटना की जांच में जुटी है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।