उत्तर प्रदेश : मौसम का तांडव! यूपी में अब तक 11 लोगो की हुई मौत, 26 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी

इस बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। कई जगह मकान गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें से अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
 | 
RAIN IN INDIA
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश का कहर जारी है। अब तक इस बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई जगह मकान गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें से अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। फिर भी मौसम विभाग का दावा है कि अगले तीन से चार दिनों तक बारिश का मौसम रुकने वाला नहीं है। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने 26 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में चक्रवाती दबाव बना हुआ है। साथ ही यहां से बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम की ओर टर्फ लाइन भी बन रही है। इसके अलावा इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके चलते हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।Read Also:-एटीएस ने उत्तर प्रदेश एटीएस टेरर फंडिंग से जुड़े पीएफआई के छह ठिकानों पर की छापेमारी मेरठ से चार और वाराणसी से दो गिरफ्तार,

 

बता दें कि पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण प्रयागराज में अब तक मकान गिरने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अलीगढ़ में तीन, फिरोजाबाद में दो, जालौन, कौशांबी और फर्रुखाबाद में एक-एक लोगों की मौत हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। मौसम विभाग ने जिन इलाकों में और बारिश की भविष्यवाणी की है उनमें अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद शामिल हैं। वहीं, राज्य के बाकी जिलों में हल्की और कभी मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि कई जगहों पर बारिश के साथ तेज आंधी और तूफान भी आ सकता है.

 

बवंडर उठ सकता है
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 25 और 26 सितंबर को कई इलाकों में बवंडर आ सकता है। खासकर सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बांदा आदि जिलों में तेज बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इस बाढ़ और बारिश से प्रभावित जिलों के हालात पर मुख्यमंत्री खुद नजर रखे हुए हैं। 

 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न वितरण के निर्देश
शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर जिले के अलावा बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने कई इलाकों के हालात देखकर संबंधित इलाकों में तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही उन्होंने इन प्रभावित क्षेत्रों में दो दिन के भीतर खाद्यान्न का वितरण शुरू करने को भी कहा था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज से कई इलाकों में खाद्यान वितरण शुरू किया जा रहा है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।