UP : लखीमपुर में नाबालिग बच्चियों की गैंगरेप में हत्या, मां बोलीं- रेप के बाद मार डाला; 6 आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी जुनेद को मुठभेड़ में गोली लगी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार शाम एक पेड़ से लटकी दो नाबालिग दलित बहनों के शव मिलने के बाद छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस से मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी।
 | 
lakhimpur
लखीमपुर में बुधवार को नाबालिग दलितों की दो सगी बहनों की हत्या मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। जहां मां का आरोप है कि युवकों ने बाइक पर आकर बच्चियों का जबरन अपहरण कर लिया। इसके बाद खेत में ले जा कर दुष्कर्म किया, फिर उनकी हत्या कर दी। वहीं, लखीमपुर पुलिस ने गुरुवार सुबह 9.15 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। Read Also:-आज भेड़-बकरियों की तरह बिकने को तैयार हैं विधायक...गोवा के इस विधायक ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर उतरा गुस्सा

 

एसपी संजीव सुमन ने कहा, 'निघासन में हुई इस घटना में हमने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवक हिंदू है और बाकी युवक मुस्लिम हैं। यह जबरन अपहरण का मामला नहीं है। लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाया गया।  वहां उनके साथ जबरन संबंध बनाए गए। उसके बाद उनकी हत्या कर दी गई और शवों को फंदे पर लटका दिया गया। ''

 


एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया...

 

  • एसपी ने कहा, ''पीड़ित परिवार ने छोटू पुत्र चेतराम गौतम के नाम तहरीर में शिकायत दी है। आरोपी मृतक के पड़ोस में रहता है। साथ ही तीन अज्ञात लोगों के नाम बताए गए हैं। उन में से तीन को देखा और  पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इन में लोगों के नाम सामने आए।"
  • "तीनों आरोपी दोस्त हैं। इसके नाम जुनैद, सोहेल और हफीजुल रहमान हैं। इसमें से देर रात पुलिस ने सुहैल और हफीजुल रहमान को गिरफ्तार किया। जुनैद को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे एक मुठभेड़ में पैर में गोली लगी है।"
  • "छोटू ने दोनों बहनों के साथ इन तीनों की दोस्ती करवाई थी। वे बात करते थे। कल दोपहर तीन लड़के बाइक से गांव आए। इसके बाद लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले गए। जहां उन्होंने खेत में उनके साथ बलात्कार किया। उसके बाद चुन्नी से उनका गला घोंट दिया। और उनकी हत्या कर दी।"
  • "इन लड़कों ने फिर दो और लड़कों को बुलाया। उनके नाम हैं- करीमुद्दीन उर्फ ​​डीडी और आरिफ। पहले तीन लड़के थे। इन दोनों के आने के बाद पांच हो गए। इसके बाद इन पांचों ने दोनों लड़कियों को पेड़ से फंदे पर लटका दिया। 
  • इसमें अब तक 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम छोटू गौतम, जुनैद, सुहैल, करीमुद्दीन, आरिफ और हफीजुल रहमान को गिरफ्तार किया गया है। अब शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसकी वीडियोग्राफी की जाएगी। यहां परिवार के सदस्य मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा किया जाएगा।"
  •  आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने सड़क पर बैठकर परिजन और ग्रामीणों को समझाया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मां ने बताई  आंखें देखीं और आपबीती- ररोकने की कोशिश की तो मारी लात 
घटना के बाद बच्चियों की मां ने बताया था, ''बुधवार की शाम के 4 बज रहे थे। मेरी दोनों बेटियां घर के बाहर बैठी थीं। मैं भी बाहर नल पर बर्तन धो रही थी। अचानक बाइक पर दो युवक आ गए। और मेरी दो बेटियों को बाइक पर बैठने के लिए मजबूर किया। मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की। फिर बाइक सवार ने मेरे पेट में लात मारी।

 

वह बेटियों को लेकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। मैंने शोर मचाया तो गांव के कई लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया। लेकिन, वे पकड़े नहीं गए। काफी देर तक खोजा। बाद में गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में दोनों बेटियों के शव पेड़ से लटके मिले। रेप के बाद मेरी बेटियों की हत्या और शव को फंदे पर लटका दिया।

 गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दी। एसपी ने समझाने की कोशिश की, लेकिन लोगों का गुस्सा बढ़ता गया।

घटना के वक्त पिता घर पर नहीं थे। बेटियों के शव मिलने के बाद उनकी हालत खराब है। पिता ने कहा, "जब मैं घर पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। मैंने आसपास के लोगों से पूछा तो मुझे घटना के बारे में पता चला। मैं भी उसी जगह दौड़ा, जहां सब गए थे। वहां मेरी बेटियों के शव मिले। जो पेड़ की फंदे से लटक रहे थे। गांव के एक लड़के ने मेरी बेटियों का अपहरण कर हत्या कर दी है।"

 

डिप्टी सीएम पाठक बोले-ऐसी सजा देंगे कि पीढि़यों की भी रूह कांप जाए
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि लखीमपुर की घटना बेहद दुखद और गंभीर है. सरकार ने इसे बहुत गंभीरता से लिया है। सरकार सीधे देख रही थी। इस घटना का खुलासा हो गया है। इसमें जुनैद, सुहैल, हाफिजुल रहमान, करीमुद्दीन और आरिफ को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें इस तरह से दंडित किया जाएगा कि आरोपियों की आने वाली पीढ़ियां कांप उठेंगी। सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।