UP : राम मंदिर निर्माण की लेटेस्ट तस्वीर जारी, ड्रोन से ली गई तस्वीर में गर्भ गृह के निर्माण में भव्यता का एहसास, जाने अब तक कितना बनकर तैयार हुआ रामलला का दरबार

 ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर निर्माण में अब पिलर लगाने का काम किया जा रहा है। भव्य राम मंदिर के प्रथम तल में 166 स्तंभ (Pillars) लगेंगे। ये सभी स्तंभ 20-20 फीट ऊंचे होंगे।
 | 
Ram Mandir
राम नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समय-समय पर मंदिर निर्माण की तस्वीरें जारी करते रहते हैं। आज भी उन्होंने एक फोटो जारी की है। यह फोटो 3 दिसंबर को ड्रोन कैमरे से ली गई थी। निर्माण कार्य में लगे मजदूर मंदिर के गर्भगृह को आकार देने में जुटे हुए हैं। इस फोटो से मंदिर की भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है।Read Also:-UP : कांवड़ लेकर ईदगाह की तरफ जा रहे अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी हिरासत में, अब तक 8 हिरासत में, ईदगाह में हनुमान चालीसा पढ़ने की धमकी

 


फोटो में देखा जा सकता है कि मंदिर अब आकार ले रहा है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर निर्माण में अब पिलर लगाने का काम किया जा रहा है। भव्य राम मंदिर के प्रथम तल में 166 स्तंभ लगेंगे। ये सभी स्तंभ 20-20 फीट ऊंचे होंगे। गर्भगृह सहित पूरे भूतल पर पूरी छत एक साथ डाली जाएगी। चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य दिनोंदिन बुलंदियों को छू रहा है। 

 यह तस्वीर 25 नवंबर की है। जिसमें मंदिर निर्माण को करीब से दिखाया गया है।

इससे पहले 25 नवंबर को चंपत राय ने भव्य राम मंदिर निर्माण की तीन तस्वीरें जारी की थीं। सभी तस्वीरें बेहद करीब से ली गई हैं। इन तस्वीरों में नजर आ रहा है कि मंदिर का निर्माण कार्य किस तरह चल रहा है। फोटो में पत्थरों में की गई नक्काशी को दिखाया गया है। राम मंदिर का पहला तल दिसंबर 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक जनवरी 2024 में मकर संक्रांति पर रामलला अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे।

 यह तस्वीर 25 नवंबर की है। तस्वीर में गर्भ गृह में लग रहे खंभों और उसकी आकृतियों स्पष्ट दिखाई दे रही है।

सब कुछ समय के अनुसार चल रहा है - चंपत राय
चंपत राय ने कहा कि पीलिंथ यानी कुर्सी का फर्श, उसके ऊपर गर्भगृह, उसके आसपास का एरिया करीब 10 से 12 फीट ऊंचा हो चूका है। अब कुछ ही दिनों में मंदिर दूर से दिखाई देने लगेगा। इसलिए फोटो आसमान में काफी ऊंचाई से ली गई है। विश्वास बड़ा होता जा रहा है, जो हमने सोचा था वह सब चल रहा है। अगले एक साल में मंदिर बनने के बाद समाज को काफी आनंद का अनुभव होगा।

 Image

मंदिर के चारों ओर दीवार बनेगी
मंदिर की भव्यता के लिए चारों तरफ प्राचीर का निर्माण किया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार यह पार्क 14 फीट चौड़ा होगा। इसके साथ ही यह चारों दिशाओं में आयताकार होगा, ताकि मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए आने वाले राम भक्त आसानी से परिक्रमा कर सकें। इस प्राचीर के चारों कोनों पर मन्दिरों का निर्माण भी प्रस्तावित है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।