UP : मुख्यमंत्री योगी का बड़ा फैसला-नशे के आदी पुलिसकर्मियों को फील्ड की जिम्मेदारी न दी जाए, चिन्हित कर इनकी सेवाएं समाप्त की जाए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नशे के आदी पुलिसकर्मियों को फील्ड की जिम्मेदारी बिल्कुल नहीं दी जानी चाहिए। साथ ही कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जानी चाहिए।
Sun, 25 Dec 2022
| 
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिसकर्मियों को अहम निर्देश दिए हैं। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नशे के आदी पुलिसकर्मियों को फील्ड की जिम्मेदारी बिल्कुल नहीं दी जानी चाहिए। साथ ही कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जानी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री के ये सख्त निर्देश उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को और भी बेहतर करने को लेकर हैं। Read Also:- Aadhaar Cards News: अगर 10 साल पहले बना था आप का आधार कार्ड तो करा लें अपडेट, UIDAI की सलाह
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को उत्तर प्रदेश के हर शहर में एक ऐसी फूड स्ट्रीट बनाने की योजना तैयार करने का निर्देश दिया है, जहां लोग देश भर के विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चख सकें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने योजना तैयार करने के लिए संस्कृति और आवास विभाग को संबंधित प्राधिकरण से समन्वय स्थापित करने को कहा है।
अलग-अलग राज्यों के व्यंजनों का स्वाद चखा
संस्कृति विभाग के एक समारोह में बोलते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि एक फूड स्ट्रीट लोगों को विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का स्वाद चखने में सक्षम बनाएगी। तमिलनाडु, पंजाब, केरल, उत्तराखंड जैसे राज्यों की यात्रा के दौरान उन्हें अपने शहर में रहकर पता चलेगा कि उन्हें क्या देखना चाहिए और क्या खाना चाहिए।

क्रिसमस की आड़ में धर्मांतरण नहीं होना चाहिए
क्रिसमस (25 दिसंबर) को लेकर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि क्रिसमस के अवसर पर धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर शांति व्यवस्था कायम रखें. शरारती तत्व प्रदेश में माहौल खराब न करें, इसके लिए प्रशासन को और सख्त होना होगा। क्रिसमस की आड़ में धर्मांतरण की कोई घटना न हो यह सुनिश्चित किया जाए।

लाउडस्पीकर को लेकर मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने राज्य के अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकरों को फिर से हटाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जहां भी दौरे पर जाते हैं, उन्हें कहीं-कहीं धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर देखने को मिल जाते हैं, जो सही नहीं है। सरकार ने धार्मिक स्थलों से स्पीकर को हटाने के निर्देश पहले ही दे दिए थे, फिर क्यों लगे हुए हैं। प्रशासन को जल्द ही इन लाउडस्पीकरों को हटाना चाहिए।