UP : 5 लड़को ने नाबालिग लड़की को किया अगवा, फिर गैंगरेप के बाद हैवानों ने निर्वस्त्र कर दौड़ाया सड़को पर, VIDEO हुआ वायरल, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नाबालिग से गैंगरेप के बाद बिना कपड़ों के सड़क से भागने का मामला सामने आया है। मेला देखने गई युवती को अगवा कर पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
Wed, 21 Sep 2022
| 
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नाबालिग से गैंगरेप के बाद बिना कपड़ों के सड़क से भागने का मामला सामने आया है। मेला देखने गई युवती को अगवा कर पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर उसे बिना कपड़ों के सड़क पर छोड़ दिया। लड़की किसी तरह घर पहुंची। घटना 1 सितंबर की है। भोजपुर थाना पुलिस ने सात सितंबर को मामला दर्ज किया था।Read Also:-रियर सीट बेल्ट रिमाइंडर होगा अनिवार्य, सड़क परिवहन मंत्रालय ने जारी किया ड्राफ्ट नोटिफिकेशन
मंगलवार को लड़की के बिना कपड़ों के होकर दौड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बताया कि एक आरोपी नौशे अली को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दिनांक 07.09.2022 को थाना भोजपुर क्षेत्रांतर्गत एक लड़की के साथ दुष्कर्म की मिली सूचना पर थाना भोजपुर पर सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर, एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है,अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। उक्त संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण @moradabadpolice की बाईट। pic.twitter.com/lVeFKY4Nns
— MORADABAD POLICE (@moradabadpolice) September 20, 2022
लड़की गांव के पास मेला देखने गई थी
पुलिस ने कहा- 15 साल की लड़की 1 सितंबर की शाम 7 बजे दोस्तों के साथ गांव के पास मेले में गई थी। जब वह रात 8 बजे लौट रही थी तो पास के गांव के 5 युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। ये पांचों 2 बाइक पर सवार थे। नाबालिग को सैदपुर खद्दर के जंगल में ले जाया गया और वहां सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद बिना कपड़ों के उसे भगा दिया।
लड़की किसी तरह छुप-छुपकर घर पहुंची। कई लोगों ने उसे सड़क पर देखा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। किशोरी ने घर पहुंचकर बड़ी बहन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की बहन अपने चाचा को लेकर थाने पहुंची।
लड़की के परिवार वालों ने बताया- शिकायत लेकर जब वे थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें घर जाने के लिए कह कर मामले में कार्रवाई करने को कहा। छह दिन इंतजार करने के बाद छह सितंबर को पीड़िता ने एसएसपी हेमंत कुटियाल से मुलाकात की। एसएसपी के निर्देश पर सात सितंबर को मामला दर्ज किया गया था।
महिला ने शेयर किया नाबालिग लड़की के नग्न होने का वीडियो
मंगलवार को एक महिला ने घटना का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों के नाम नितिन, कपिल, अजय, नौशे अली और इमरान हैं। इनमें से नौशे अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
मंगलवार को एक महिला ने घटना का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों के नाम नितिन, कपिल, अजय, नौशे अली और इमरान हैं। इनमें से नौशे अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
