UP : नाले की सफाई के दौरान दीवार गिरने से 4 लोगो की मौत, 9 लोगो को जिंदा बचाया गया

नोएडा के सेक्टर-21 जलवायु विहार में एक दीवार गिर गई है। दीवार गिरने से कई लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस फंसे लोगों को निकालने का काम कर रही है। मलबा हटाया जा रहा है।
 | 
noida
 
नोएडा के सेक्टर-21 में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के जलवायु विहार में दीवार गिरने से मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 9 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है। यह दर्दनाक हादसा दीवार के साथ लगे नाले में सफाई के दौरान हुआ।Read Also:-   उत्तर प्रदेश के इस शहर में बना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर, 5.4 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की, भजन-आरती गाकर हो रही है पूजा

सभी मजदूर बदायूं के रहने वाले हैं। वे सुबह साढ़े नौ बजे जलवायु विहार के पास नाला साफ करने पहुंचे थे। मृतकों के नाम पुष्पेंद्र, अमित, पानसिंह हैं। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीवार से मलबा हटाने के लिए तीन जेसीबी लगाए गए हैं। पुलिस महकमे के तमाम अधिकारी व बल मौके पर मौजूद हैं। खुद पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, डीएम सुहास एलवाई, नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी मौके पर पहुंचकर बचाव में जुटी हैं। 

 जलवायु विहार सोसाइटी के बाहर बनी दीवार का करीब 100 मीटर हिस्सा गिर गया। मौके पर रेस्क्यू जारी है।

NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। बताया जाता है कि ठेकेदार सुंदर के कहने पर मजदूर नाले की सफाई का काम कर रहे थे। दीवार पहले से ही जर्जर थी, इसकी जानकारी ठेकेदार को दी गई। लेकिन इसके बावजूद ठेकेदार ने काम बंद नहीं होने दिया। मौके पर भारी भीड़ है।

 

डीएम सुहास एलवाई ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण ने जलवायु विहार के पास सेक्टर 21 में नाले की सफाई का काम दिया था। मजदूर जब ईंट निकाल रहे थे तो दीवार गिर गई। अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। दो की जिला अस्पताल में और दो की कैलाश अस्पताल में मौत हुई है। घटना की गहनता से जांच कराई जाएगी।

 नोएडा में नाले की सफाई के दौरान दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत, 9 निकाले गए जिंदा

नोएडा प्राधिरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि सोसायटी के अनुरोध पर नाले की सफाई का काम कराया जा रहा है। इस मामले की जांच कराई जाएगी, अगर ठेकेदार ने जर्जर दीवार के बाद भी मजदूरों को काम पर लगाया तो दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ठेकेदार की टेंडर प्रक्रिया की भी जांच की जाएगी।

 

बताया जा रहा है कि एक दर्जन से ज्यादा मजदूर नाले की सफाई में लगे थे। 100 मीटर से अधिक तक पूरी दीवार गिरने से सभी मजदूर मलबे में दब गए। पुलिस और दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दीवार जलवायु विहार सोसायटी की है। दीवार के बाहर से नाला है। वहीं पर सफाई चल रही थी। दीवार बाहर की तरफ नाले की तरफ गिरी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी दीवार कैसे गिरी, जिसने 4 लोगों की जान ले ली।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा सेक्टर 21 में दीवार गिरने की घटना में हुई जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और युद्ध स्तर पर बचाव अभियान जारी रखने का निर्देश दिया है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।