उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 2023 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया, यहां देखें पूरी लिस्ट

अवकाश के संबंध में जारी कलैण्डर में स्पष्ट कहा गया है कि यदि कोई पर्व, त्यौहार, राष्ट्रीय पर्व एवं महापुरुषों के जन्मदिन एक साथ पड़ें तो ऐसी स्थिति में अलग से कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं होगा।
 | 
yogi
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सार्वजनिक अवकाश-2023 की सूची जारी कर दी है। 2023 के लिए 25 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। इतना ही नहीं, 31 प्रतिबंधित अवकाश भी होंगे। अवकाश के संबंध में जारी कलैण्डर में स्पष्ट कहा गया है कि यदि कोई पर्व, पर्व, राष्ट्रीय पर्व एवं महापुरुषों के जन्मदिन एक साथ पड़ें तो ऐसी स्थिति में अलग से कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं होगा।Read Also:-उत्तर प्रदेश : योगी कैबिनेट में 24 प्रस्ताव पास, पुराने महलों को हेरिटेज होटल में तब्दील करेगी सरकार; मेरठ और गाजियाबाद में निजी यूनिवर्सिटी को मिली मंजूरी

 हालांकि जिले के डीएम अपने स्तर से तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकेंगे। दूसरी ओर, यदि अधिक स्थानीय अवकाश घोषित करने की आवश्यकता है, तो सरकार की पूर्व अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही अवकाश घोषित किया जा सकता है।

 

प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने सूची जारी की
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वर्ष 2023 के सभी सार्वजनिक अवकाशों यानी शक संवत 1944-1945 और विक्रम संवत 2079-2080 की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसकी सूची प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने जारी की है। उत्तर प्रदेश में राज्यपाल ने त्योहारों, राष्ट्रीय पर्वों और महापुरुषों की जन्मतिथि के सार्वजनिक अवकाश की सूची जारी की है।

 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा जारी आदेश के अनुसार सार्वजनिक अवकाशों को निर्दिष्ट सार्वजनिक अवकाश माना जायेगा। यदि कोई पर्व, राष्ट्रीय पर्व तथा महापुरुषों का जन्म दिवस एक ही तिथि को पड़ता है तो ऐसी स्थिति में उस दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया जायेगा। जहां विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं अन्य विभागों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है, वहां कार्यपालक आदेशों के तहत घोषित अवकाश एवं पैरा-6 में वर्णित जिलाधिकारी द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश लागू नहीं होंगे।

 

लगातार तीन दिन की छुट्टी का भी आनंद उठा सकेंगे
वर्ष 2023 में शुक्रवार, गुड फ्राइडे (7 नवंबर), डॉ. भीमराव आबंडेकर जयंती (14 अप्रैल) और बुद्ध पूर्णिमा (5 मई) को तीन सार्वजनिक अवकाश रहेंगे। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण कर्मी तीन दिन की छुट्टी का लुत्फ उठा सकेंगे। इसी तरह, सोमवार को महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर), दशहरा (23 अक्टूबर), गुरु नानक जयंती (27 नवंबर) और क्रिसमस (25 दिसंबर) का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। ऐसे में इनसे पहले शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने से कर्मी लगातार तीन दिन अवकाश मना सकेंगे। शारदीय नवरात्रि में 23 अक्टूबर को महानवमी और 24 अक्टूबर सोमवार को दशहरा रहेगा। इससे पहले शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश भी रहेगा। ऐसे में नवरात्रि में लगातार चार दिनों की छुट्टी का मौका रहेगा। इन अवकाशों के अतिरिक्त जिलाधिकारी तीन स्थानीय अवकाश भी घोषित कर सकते हैं। हालांकि उन्हें छुट्टी का कारण बताते हुए पहले संबंधित मंडलायुक्त को सूचित करना होगा। जबकि तीन से अधिक स्थानीय अवकाश घोषित करने से पहले सरकार की अनुमति लेनी होगी।

 

1 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे
बैंकों में वार्षिक बंदी के कारण वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले दिन एक अप्रैल को अवकाश रहेगा।

 

दो कार्य अवकाश घोषित किए
5 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती और 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस को कार्य अवकाश घोषित किया गया है।

 

पांच छुट्टियों का नुकसान होगा
मोहम्मद हजरती अली की जयंती 5 फरवरी को और दीपावली 12 नवंबर रविवार को होगी। इसी तरह 18 फरवरी को महाशिवरात्रि, 22 अप्रैल को ईद-उल-फितर और 29 जुलाई को मोहर्रम शनिवार के दिन रहेगा। सरकारी कार्यालयों में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है। ऐसे में कर्मियों को पांच छुट्टियां गंवानी पड़ेगी।

 

सार्वजनिक अवकाश सूची

 

  • गणतंत्र दिवस    26 जनवरी    
  • मो. हजरत अली का जन्मदिन    5 फरवरी    
  • महाशिवरात्रि    18 फरवरी    
  • होलिका दहन    7 मार्च    
  • होली    8 मार्च    
  • रामनवमी    30 मार्च
  • महावीर जयंती    4 अप्रैल
  • गुड फ्राइडे    7 अप्रैल
  • डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती    14 अप्रैल
  • ईद उल फितर    22 अप्रैल
  • बुद्ध पूर्णिमा    5 मई        
  • ईदुज्जुहा (बकरीद)    29 जून 
  • मोहर्रम    29 जुलाई
  • स्वतंत्रता दिवस    15 अगस्त
  • रक्षाबंधन    31 अगस्त
  • जन्माष्टमी    7 सितंबर
  • बारावफात    28 सितंबर
  • महात्मा गांधी जयंती    2 अक्तूबर
  • महानवमी    23 अक्तूबर
  • दशहरा विजयदशमी    24 अक्तूबर
  • दीपावली    12 नवंबर 
  • गोवर्धन पूजा    13 नवंबर
  • भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती    15 नवंबर
  • गुरुनानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा    27 नवंबर
  • क्रिसमस    25 दिसंबर

 

Image

Image

Image

Image

sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।