कबाड़ से रोशन हो रहा मेरठ, कबाड़ से बनाए जा रहे लाइट वाले कृत्रिम पेड़, योगी सरकार का प्रयासों का दिख रहा रंग,

मेरठ अब सतरंगी रोशनी से सजने लगा है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से यहां बिजली आपूर्ति में काफी सुधार हुआ है, इसलिए नगर निगम ने भी जिले को सुशोभित करने के लिए कृत्रिम रोशनी का उपयोग करना शुरू कर दिया है।
 | 
mrt
14 सितंबर। मेरठ। मेरठ अब तेज सतरंगी रोशनी से सजने लगा है। योगी सरकार बनने के बाद से यहां बिजली आपूर्ति में काफी सुधार हुआ है, इसलिए नगर निगम ने भी जिले को सुशोभित करने के लिए कृत्रिम रोशनी का उपयोग करना शुरू कर दिया है। गोदाम में पड़े कबाड़ से शहर जगमगा रहा है। राज्य के सभी जिलों के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। नगर निगम ने पहले मेरठ में कबाड़ से चौराहों पर फव्वारे बनाए, खराब टायरों से सिटिंग सेटप बनाया और लाइटिंग वाला कृत्रिम पेड़ लगाना शुरू किया है। यह आकर्षण का केंद्र बना है। पहली ही नजर में यह लोगों को भा रहा है। अब यह आकर्षण का केंद्र बन गया है और पहली नजर में यह लोगों को भाता है।Read Also;-लम्पी वाइरस पीड़ित गाय का दूध पीने से क्या इंसान बीमार हो सकते है ?

शहर को सजाने के लिए किए जा रहे नए प्रयोग
योगी सरकार के निर्देश के बाद मेरठ नगर निगम ने शहर को रौशन करने के लिए अनोखे प्रयोग शुरू किए हैं। नगर को सुंदर बनाने के लिए नगर निगम के कई प्रयोग सफल रहे। अब इससे भी ज्यादा मेरठ की खूबसूरती चार चांद लग रही है।

mmt 

सर्किट हाउस के बाहर भी बढ़ रही शोभा 
दरअसल नगर निगम में अंधेरे में पड़े कबाड़ को न तो उचित दाम मिल रहा था और न ही उसका सही इस्तेमाल हो रहा था, लेकिन योगी सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत नगर आयुक्त अमित पाल शर्मा ने इस कबाड़ से शहर को रोशन करने का फैसला किया। नगर निगम ने सबसे पहले सर्किट हाउस चौराहों को इस कृत्रिम पेड़ से रोशनी से सजाया। ये पेड़ नगर निगम में पड़े रिक्शों के ख़राब पहिये,  रोड,  चैनसेट आदि कबाड़ से बनाया है। 

 mmmt

शहर में और स्थानों पर भी लगाया जाएगा
अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि सर्किट हाउस में यह प्रयोग सफल रहा। जनता इसकी काफी सराहना कर रही है। अब अन्य जगहों की भी तलाश की जा रही है, आकर्षण कृत्रिम पेड़ लगाए जा सकें। इस पर करीब एक लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। इससे खूबसूरती में भी चार चांद लग गया। अपर नगर आयुक्त के मुताबिक नगर निगम योगी सरकार के निर्देशन में शहर के सौन्दर्यीकरण के लिए आगे भी ऐसे प्रयोग करता रहेगा। इस पर करीब एक लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इससे भी सुंदरता में इजाफा होता है। अपर नगर आयुक्त के अनुसार नगर निगम योगी सरकार के निर्देशन में शहर के सौंदर्यीकरण के लिए ऐसे प्रयोग करता रहेगा। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।