मेरठ : हैवान बना पति अपनी ही पत्नी के हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर मारपीट की, फंदा डालकर गला दबाया और मरा समझकर भाग गया
मेरठ में तीन लाख रुपये दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर एक पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। पति ने पहले पत्नी को बंधक बनाया और बेरहमी से पीटा।
Sep 13, 2022, 13:33 IST
|

मेरठ में तीन लाख रुपये दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर एक पति ने पत्नी के साथ मारपीट की. पति ने पहले पत्नी को बंधक बनाया और बेरहमी से पीटा। हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। पति इतने पर भी नहीं माना और पत्नी के गले में फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश की।Read Also:-UP: घर में घुसकर 16 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद जलाने की कोशिश
महिला फर्श पर पड़ी रही। आरोपित पति पत्नी को मरा समझकर फरार हो गया। महिला 2 घंटे तक तड़फती रही। बाद में पड़ोस की रहने वाली मां-बेटी ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा खोलकर महिला की जान बचाई।
महिला की 2 साल पहले हुई थी शादी
देहलीगेट थाना क्षेत्र के खैरनगर निवासी अशफिया (33 वर्ष) की शादी दो साल पहले लिसाड़ी गेट के अहमदनगर निवासी अब्दुल कादिर से हुई थी। कादिर शादी के बाद से ही अशफिया पर 3 लाख रुपए दहेज लाने का दबाव बना रहा था। इस वजह से आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था। महिला अपने घर चली गई। दो महीने पहले घरवालों ने महिला को उसके पति कादिर के साथ वापस भेजा था। इसके बाद भी पति नहीं माना और वह पत्नी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।

हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा
नौचंदी इलाके के जैदी फार्म का वीडियो रविवार रात सामने आया। यहां महिला अपने पति के साथ किराए पर रहती थी। वीडियो में महिला फर्श पर पड़ी हुई नजर आ रही है। महिला के दोनों हाथ-पैर बंधे हुए थे। महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और गले में चुनरी पड़ी थी।

एक पड़ोसी लड़की अपनी मां के साथ पहुंची। उसने देखा तो महिला तड़प रही थी। यहां पड़ोसी लड़की का नाम नहीं बताया जा रहा है। पीड़ित महिला को आसपास के लोगों को सूचना देने के साथ ही आरटीओ कार्यालय के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की जान बच गई।

अशफिया ने बताया कि मेरे पति 3 लाख रुपये दहेज की मांग करता है। रविवार की रात मेरे हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा गया। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि चीखने-चिल्लाने की आवाज कमरे से बाहर न जाए। उसने तिजोरी में सिर को पटका। महिला फर्श पर गिर गई। जहां पति ने उसे लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। पीड़िता ने बताया कि मैं 2 घंटे से तड़प रही थी। वह पति नहीं हैवान है। उसके बाद वह मरा हुआ समझकर बाहर से दरवाजा बंद कर चला गया।
महिला के गले में चुनरी का फंदा पड़ा था। बोल नहीं प् रही थी। हाथ बंधे हुए थे। सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। महिला किसी तरह फर्श पर सरक कर दरवाजे तक पहुंची। आवाज सुनकर पड़ोस की एक लड़की पहुंची। पड़ोसी ने महिला को बंधक बनाए जाने का वीडियो बना लिया है। इस दौरान पीड़िता को चम्मच से पानी पिलाया। कुछ देर बाद महिला को होश आया।
महिला की मां शैदा ने बताया कि उसके पति कादिर और अन्य ससुराल वालों ने बेटी के साथ मारपीट की। हत्या का प्रयास किया। आरोपी पति उसे मरा समझकर बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गया। इंस्पेक्टर नौचंदी लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि आरोपी पति कादिर व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।