मेरठ: पुलिस ने हुक्का बार में मारा छापा, नशा करते 15 युवक मिले, सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

मेरठ में रविवार शाम पुलिस ने ईव चौक स्थित एक हुक्का बार में छापेमारी की। यहां युवक नशे में धुत्त मिला।
 | 
meerut hukkabaar
 मेरठ में रविवार शाम पुलिस ने ईव चौक स्थित एक हुक्का बार में छापेमारी की। यहां युवक नशे में धुत्त मिला। पुलिस ने मौके से 15 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
घटना फीस्ट हाउस हुक्का बार की है। पुलिस को कई दिनों से उसके बारे में जानकारी मिल रही थी। मुखबिर ने बताया था कि शाम होते ही यहां नशा करने वालों की भीड़ जुटने लगती है। युवा लंबे समय तक हुक्का पीते हैं। शराब के नशे में कई बार इनके बीच मारपीट भी हो चुकी है।Read Also:-अब इस दिन से मिल पायेगी कड़ाके की सर्दी से राहत, दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी....

 

जिसके बाद सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने सर्विलांस टीम के साथ छापेमारी की। यहां उसने कई युवकों को नशे में धुत पाया। जिसके बाद पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले आई।

 मौके पर पहुंचे सीओ सिविल लाइंस अरविंद चौरसिया और टीम

बताया जा रहा है कि पिछले 7 दिनों से पुलिस फेस्ट हाउस कैफे के आसपास घात लगाए बैठी थी। दरअसल कैफे रिहायशी इलाके में बना है। इलाके में रहने वाले कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि नए साल पर कैफे में हुक्का पार्टी होती थी। पुलिस को कैफे में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की भी जानकारी मिली थी। तभी से पुलिस कैफे पर छापेमारी की तलाश कर रही थी। रविवार को जब पुलिस ने छापा मारा तो कैफे में भीड़ जमा हो गई।

 

कैफे संचालक, मैनेजर भी पकड़े गए
सीओ निगरानी टीम के साथ सिविल लाइन की टीम के साथ कैफे पहुंचे। अंदर युवक हुक्का पीते मिले। पुलिस ने कैफे को बंद करा दिया है। मौके से कैफे संचालक आयुष शर्मा, शास्त्रीनगर निवासी मैनेजर नदीम व फैज समेत 15 युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बार में पुलिस को शराब की बोतलों के अलावा फ्लेवर्ड हुक्का भी मिला है। जिससे युवक नशे में धुत हो रहे थे।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।