मेरठ : शहर में तेंदुए के देखे जाने से लोगों में दहशत, अकेले बिलकुल ना निकलें, अगर दिखाई दे तो इन नंबरों पर फ़ोन कर वन विभाग को दें सूचना

मेरठ के कैंट इलाके में एक बार फिर तेंदुआ देखा गया। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कैंट क्षेत्र में तेंदुए जैसे जंगली जानवर देखे जाने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने इलाके में कांबिंग शुरू कर दी है।
 | 
meerut
मेरठ छावनी क्षेत्र के गांधी बाग के गेट नंबर तीन के पास सोमवार की रात नौ बजे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।  सदर बाजार पुलिस ने रजबन बाजार सहित आसपास के इलाकों में अनाउंसमेंट कर दुकानें बंद कर लोगों से घरों में रहने की अपील की। पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ पश्चमी उत्तर प्रदेश उपक्षेत्र कैंटीन व आसपास के इलाके में तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। Read Also:-   मेरठ : सड़क हादसे में मेरठ के अधिशासी अधिकारी (EO) समेत 3 कर्मचारियों की मौत, आगरा एक्सप्रेसवे हादसे में गई जान;

 

एक राहगीर ने रात 9 बजे गांधी बाग गेट नंबर तीन के पास सड़क पर तेंदुए को टहलते देखा। उसने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तेंदुए के बारे में वन विभाग को सूचित किया और इलाके में एनाउंसमेंट की।  रजबन बाजार सहित आसपास की सभी दुकानें और सड़क किनारे लगे स्टॉल बंद रहे। पुलिस ने सेना के अधिकारियों को भी तेंदुए के बारे में जानकारी दी और सतर्क रहने को कहा।

 सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ

तेंदुए के आतंक से सड़कें सूनी पड़ी रही
छावनी क्षेत्र में तेंदुए के दिखने से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। माल रोड सहित कई अन्य सड़कें सुनसान हो गईं। वाहन चालकों ने भी अन्य दूसरे मार्गों से आना-जाना शुरू कर दिया। पुलिस और सैन्य अधिकारी भी पूरी तरह सतर्क हो गए और वन विभाग की टीम के साथ माल रोड, आरवीसी (RVC) सेंटर और गांधी बाग में तलाशी अभियान चलाया। 

 


तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया जाल
मेरठ छावनी क्षेत्र के आरवीसी (RVC) केंद्र में तेंदुए की सूचना पर वन विभाग ने सोमवार सुबह जाल बिछाया था। सुबह से शाम तक वन विभाग की टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। जिला वन अधिकारी राजेश कुमार ने संवेदनशील इलाकों में सर्च ऑपरेशन के लिए टीम गठित की है। 

 तेंदुए की तलाश में कांबिंग करती वन विभाग की टीम - Dainik Bhaskar

इन नम्बरों पर वन अधिकारीयों को संपर्क किया जा सकता है। 
उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय वन अधिकारी गौरव कुमार के मोबाइल नंबर 7536058243, 9917313608, वन्य जीव वार्डन कमलेश कुमार 9368396336, 7078088105, 8279496937 तथा संभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रमंडल कार्यालय के मोबाइल नंबर 0121-2641762 पर संपर्क किया जा सकता है। 

 गांधी बाग के गेट नंबर तीन के पास तेंदुआ देखे जाने की सूचना पर एहतियात के तौर पर रजबन बाजार और उसके आसपास की दुकानों को अनाउंसमेंट कर बंद कर दिया गया।  लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. रूपाली राय चौधरी, सीओ सदर कैंट।

 

sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।