मेरठ : नकली नोट सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसओजी और गंगानगर पुलिस ने मिलकर की कार्यवाही, खुद ग्राहक बनकर गिरोह का किया पर्दाफाश

53 लाख के नकली नोट, 3 बाइक बरामद
पुलिस ने नकली नोटों के जरिए लोगों को ठगने वाले इस गिरोह के पास से 53 लाख रुपये के असली और नकली नोट और चार बाइक पांच मोबाइल फ़ोन 28000 रूपये जमा तलशी भी बरामद हुए हैं। नकली नोटों में 500 रुपये, 200 रुपये के नकली नोट शामिल हैं। जो बिल्कुल असली नोट की तरह दिखता है। लेकिन ये नकली नोट हैं, जिन्हें एक प्रिंटिंग प्रेस में छापा गया था। नकली नोट इतने थे कि उन्हें गिनने के लिए पुलिस को मशीनों का सहारा लेना पड़ा।
#MeerutPolice SOG टीम व थाना गंगानगर पुलिस द्वारा होमगार्ड की वर्दी पहनकर फ़र्ज़ी नोट चलाकर लोगों को झांसा देकर ठगी करने वाले 6 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 4 मोटर साइकिल, 5 मोबाइल फोन,28000/- रूपये जामा तलाशी व असली नोट तथा सादे कागज से बनी गड्डियाँ बरामद । #UPPolice pic.twitter.com/AklGMNNFoZ
— MEERUT POLICE (@meerutpolice) July 22, 2022
एसपी क्राइम अनीत कुमार ने बताया कि नकली नोटों के जरिए ठगी करने वालों के गिरोह में छह लोग पकड़े गए हैं। इसमें एक होमगार्ड भी शामिल है। मोहसिन नाम का शख्स पूरे गैंग का मास्टरमाइंड है। अन्य लोगों की कुंडली भी जांची जा रही है।
पकड़े गए छह लोगों में होमगार्ड सतेंद्र शर्मा की अहम भूमिका होती थी। मोहसिन, नाजिम महताब और अरशद को उसके भाई कृष्णा शर्मा के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से असली नोट और करीब 53 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि गिरोह दूल्हे की वरमाला में इस्तेमाल होने वाले नकली नोट खरीदता था और उसकी नकल से दूसरे नकली नोट तैयार करता था।
नकली नोटों के इस गिरोह की जानकारी पुलिस को कई दिनों से मिल रही थी। लेकिन कोई अता-पता नहीं था। यह गिरोह बाजार में सप्लाई के लिए 500 का असली नोट लेकर बदले में 1000 रूपये का नकली नोट देता था, जिसके बारे में एसओजी के एक अधिकारी ने खुद मौके पर पहुंचकर नकली नोट के बदले असली नोट दिया, जिसके बाद एसओजी (SOG) और मेरठ पुलिस थाना गंगानगर ने मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया।
