मेरठ : एक्सप्रेस-वे पर बाइक चलाने पर 473 वाहनों पर हुआ जुर्माना, गाजियाबाद में डीएमई-ईपीई (DME-EPE) पर दोपहिया वाहनों का परिचालन ठप

 केंद्र सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) पर 20 हजार का चालान काटा जाएगा। पुलिस ने शनिवार को 473 वाहनों का चालान किया।
 | 
mrrt
केंद्र सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) पर 20 हजार का चालान काटा जाएगा। पुलिस ने शनिवार को 473 वाहनों का चालान किया। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। ताकि बाइक सवारों के चालान ऑनलाइन काटे जा सकें।Read Also:-उत्तर प्रदेश के इस शहर में ई-साइकिल से सफर होगा आसान, एक जगह से उठाकर दूसरी जगह करदे पार्क, जानिए कब से शुरू हो रहा है प्लान

 

वर्ष-2022 में डीएमई (DME) व ईपीई (EPE) पर 168 सड़क हादसे हुए। इसमें 106 लोगों की मौत हो गई और 125 लोग घायल हो गए। 28 जुलाई 2022 को डीएमई (DME) पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। 18 अगस्त 2022 को भी ट्रक-इको कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत हुई थी।

 

पुलिस का मानना है कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए हाई स्पीड एक्सप्रेस-वे पर बाइकों के संचालन पर रोक लगाना जरूरी है। इस एक्सप्रेस-वे पर चार पहिया वाहनों की अधिकतम गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। ज्यादातर वाहन 80 से 100 के बीच चलते हैं। ऐसे में दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है।

 

NHAI का आदेश पुराना, सख्ती अब
एनएचएआई ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के लिए आदेश दिया है कि बाइक, ऑटो, टेम्पो, रिक्शा को संचालन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। आदेश कई साल पुराना है, लेकिन अमल नहीं हो रहा था। इस वजह से हादसे बढ़ रहे थे। इन्हें देखकर गाजियाबाद पुलिस सख्त हो गई है। आदेश के पूर्ण क्रियान्वयन के लिए पुलिस हाईवे पर उतर आई है. इसकी शुरुआत शनिवार से हो गई है। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने एक ही दिन में 473 वाहनों के चालान काटे हैं। एडीसीपी (Traffic) रामानंद कुशवाहा का कहना है कि मेरठ से दिल्ली जाने वाले वाहनों का नो एंट्री में चालान किया जाएगा। नो एंट्री के लिए जुर्माना 20,000 रुपये है। यानी दोपहिया वाहनों का भी 20 हजार रुपये चालान काटा जाएगा।

 

पिछले साल 12081 वाहनों का हुआ था चालान
वर्ष-2022 में डीएमई व ईपीई पर विपरीत दिशा में वाहन चलाने पर 12081 चालान काटे गए। नो पार्किंग के 17495, प्रतिबंधित वाहनों के 6986, ओवर स्पीड के 61848 चालान काटे गए। 563 ऑटो जब्त किए गए, जो प्रतिबंधित एक्सप्रेसवे पर चल रहे थे।

 

इन 8 प्वाइंट्स पर रहेगी पुलिस मुस्तैद

 

  • मीडिया हाउस के सामने निकास बिंदु
  • निकास बिंदु गौर ग्रीन के सामने
  • ABES के सामने विजयनगर साइड एंट्री पॉइंट
  • आईएमएस (IMS) कॉलेज के सामने एंट्री प्वाइंट
  • वेदांता फार्म हाउस के सामने टोल प्लाजा
  • दया स्टील एजेंसी के सामने टोल प्लाजा
  • ईपीई (EPE) पलवल से आने वाला निकास बिंदु
  • ईपीई (EPE) कुंडली से बाहर निकलें बिंदु

sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।