पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे से 2 हादसे, 40 गाड़ियां आपस में टकराई, 2 स्कूली छात्र समेत 30 लोग हुए घायल

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। इससे 2 बड़े हादसे हो गए। पहला हादसा मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर हुआ। जहां एक-एक कर 35 वाहन आपस में टकरा गए।
 | 
mrt
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। इससे 2 बड़े हादसे हो गए। पहला हादसा मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर हुआ। जहां एक-एक कर 35 वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसके बाद हाइवे पर काफी लंबा जाम लग गया।Read Also:-UP : बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहन चलाने पर होगी कड़ी कार्रवाई, लगेगा कई हजार का जुर्माना, जाने कैसे खरीदें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट....

 

दूसरा हादसा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुआ। इसमें एक स्कूल बस समेत 5 वाहन आपस में टकरा गए। इसमें 2 स्कूली छात्रों समेत करीब 6 लोग घायल हो गए।

  mrt

हादसा गाजियाबाद के मसूरी रेस्ट एरिया के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि सुबह मौसम काफी साफ था। लेकिन करीब 8 बजे अचानक कोहरा छा गया। जिससे मेरठ से गाजियाबाद जाने वाली लेन पर वाहन आपस में टकरा गए।

 

इस हादसे में मेरठ से गाजियाबाद आ रही साहिबाबाद डिपो की एक बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। एक ऑल्टो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। क्रेटा कार पीछे से एक टैंकर में जा घुसी और फिर उस कार को पीछे से दूसरी कार ने टक्कर मार दी। 

 

मेरठ से गाजियाबाद जा रहे अधिवक्ता अमित दीक्षित ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर करीब तीन किलोमीटर तक क्षतिग्रस्त वाहन ही दिखाई दे रहे हैं। इनकी संख्या 25 से ज्यादा हो सकती है। एक अन्य चश्मदीद ने गाजियाबाद जाते समय कार के अंदर से हादसे का वीडियो भी बना लिया। इसमें दिख रहा है कि क्षतिग्रस्त वाहनों की कतार लग गई है।

 

मसूरी थाने के इंस्पेक्टर आरसी पंत मौके पर हैं। उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति को अधिक चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत गाजियाबाद के अस्पताल भेजा गया। बाकी को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज की जरूरत नहीं दिख रही है। क्रेन मंगवाई गई है। सभी वाहनों को एक्सप्रेस-वे से डायवर्ट किया जा रहा है, ताकि ट्रैफिक क्लियर हो सके।

 

कोहरे के कारण दूसरा हादसा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुआ। बागपत के पास अचानक कोहरा बढ़ने से चालक को वाहन चलाने में परेशानी होने लगी। यहां एक-एक कर 6 वाहन आपस में टकरा गए। इसमें 2 बसें शामिल हैं, बाकी कारें हैं। हादसे में दो छात्र भी घायल हो गए। जबकि बाकी 4 अन्य घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
mrt
स्याद्वाद संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि रविवार की सुबह छात्र-छात्राओं के साथ बस में सवार होकर दिल्ली इंडिया गेट पर होने वाली मैराथन दौड़ में भाग लेने जा रहे थे। इसी दौरान पाली गांव के पास एक ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई।

 

इसमें उनकी स्कूल बस भी टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रही रोडवेज बस ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में खड़ा करवाया।

 

एडीसीपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि कोहरे के कारण वाहन धीमी गति से चल रहे थे। आगे एक कार चल रही थी। कोहरे के अचानक शुरू होने के कारण इस कार ने सबसे पहले ब्रेक लगाया था। तभी कैंटर ने ब्रेक लगा दिया। कैंटर के पीछे एक ट्रेलर था, उसमें भी इमरजेंसी ब्रेक लगे थे। इस तरह वाहन एक के बाद एक भिड़ते चले गए। कुल 35 वाहन आपस में टकराए हैं। किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। क्रेन की मदद से वाहनों को एक्सप्रेसवे के किनारे शिफ्ट कर दिया गया है।

 

sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।