मेरठ : 14 पार्किंग निरस्त, 3 जगह को छोड़कर नगर निगम क्षेत्र में कहीं नहीं देना होगा पार्किंग शुल्क

दरअसल नगर निगम ने शहर में 17 में से 14 स्थानों पर बनी पार्किंग के ठेके खत्म कर दिए हैं। इन सभी पार्किंगों का संचालन बिना जनसुविधा (जैसे पेयजल, शौचालय) के किया जा रहा था।

 | 
meerut

whatsapp gif

advt

अगर आप मेरठ शहर में नगर निगम क्षेत्र में कहीं आए हैं और वाहन पार्क करने की एवज में कोई खुद को नगर निगम द्वारा अधिकृत बताकर पार्किंग शुल्क मांगे तो शहर की तीन जगहों को छोड़कर अन्यों जगहों पर शुल्क देने से साफ इनकार कर दीजिए।

dr vinit new

दरअसल नगर निगम ने शहर में 17 में से 14 स्थानों पर बनी पार्किंग के ठेके खत्म कर दिए हैं। इन सभी पार्किंगों का संचालन बिना जनसुविधा (जैसे पेयजल, शौचालय) के किया जा रहा था। शासन के आदेश के बाद शुक्रवार को प्रदेशभर की सभी ऐसी पार्किंग खत्म कर दी गई हैं जहां जनसुविधा की व्यवस्था न हो। यहां अब पार्किंग शुल्क की वसूली नहीं की जा सकेगी। अवैध वसूली होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

ortho

अब शहर में सिर्फ टाउनहॉल, सूरजकुंड पार्क और बेगमपुल नाले पर बनी पार्किंग ही नगर निगम द्वारा अधिकृत रूप से चलेगी। इसके अलावा नगर निगम की सीमा में अन्य किसी जगह यदि कोई आपसे पार्किंग का शुल्क मांगे तो साफ इनकार कर दें।

इन जगहों पर नहीं देना होगा पार्किंग शुल्क

  1. कैलाशी अस्पताल कंकरखेड़ा
  2. कचहरी पूर्वी गेट हनुमान मंदिर
  3. पश्चिमी कचहरी के पूर्वी भाग
  4. मिमहेंस अस्पताल मंगलपांडेय नगर
  5. लोकप्रिय अस्पताल गढ रोड
  6. आनंद अस्पताल गढ़ रोड
  7. सिटी सेंटर स्टार प्लाजा के सामने बच्चा पार्क
  8. न्यूटिमा अस्पताल गढ़ रोड
  9. मूलचंद शर्बती अस्पताल ईव्ज
  10. पोस्ट ऑफिस घंटाघर
  11. मिडविन अस्पताल गढ़ रोड
  12. डॉ. ओपी सिटी स्केन सेंटर बच्चा पार्क
  13. सेमसंग मोबाइल सविर्स सेंटर गढ़ रोड
  14. शॉप्रिक्स मॉल सुपरटेक बिजली बंबा

    devanant hospital

लोगों को मिलेगी राहत
पार्किंग निरस्त होने से पार्किंग संचालक और नगर निगम को भले ही रेवेन्यू का लॉस होगा। लेकिन आम आदमी को इससे काफी राहत महसूस होगी। वहीं प्राइवेट हॉस्पिटल के बाहर संचालित होने वाले पार्किंग को लेकर अव्यव्स्था फैल सकती है। इसे हॉस्पिटल संचालकों या ट्रैफिक पुलिस के लिए चुनौती होगी।

नगर निगम ने इस कारण से की निरस्त
अपर मुख्य सचिव नगर विकास ने कानपुर समेत पूरे प्रदेश में आदेश जारी किया था कि अवैध पार्किंग और जहां भी सुविधाएं नहीं हैं, उन पार्किंग को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। आदेशों को पालन करते हुए नगर निगम ने सभी 14 पार्किंग को निरस्त कर दिया।

पंजाब

ankit


 

monika

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।