UP Weather Update: दोबारा लौटेगी ठंड, इस महीने गिरेगा पारा

उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान बढने की वजह से ठंड कम हुई है। लेकिन यह ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 फरवरी के बाद तापमान का पारा 3 से 4 डिग्री नीचे जा सकता है। उत्तर प्रदेश के लोगों को भी ठंड से अब राहत मिली है। फिलहाल दिल्ली - उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में मौसम साफ रहने की संभावना है। हवाओं के साथ ठंड फिर से बढने की उम्मीद जताई जा रही है। Broadband speed in India : भारत में आपके इंटरनेट की स्पीड अब बुलेट की स्पीड से चल पायेगी, सरकार ने तय किया इंटरनेट स्पीड के लिए नया नियम
मंगलवार को उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान 10 और महत्तम तापमान 27 रहने की उम्मीद है। यानी बीते दिन से तापमान का पारा कम होने की उम्मीद है। आज हवाओं की स्पीड 20-30 किमी प्रति घंटे की उत्तरी-पश्चिमी और रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली NCR की बात करें तो अभी बारिश के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा रहेगा। अलर्ट: 31 मार्च तक पैन को आधार से लिंक नहीं किया तो पैन हो जाएगा निष्क्रिय, सभी टैक्स बेनिफिट हो जाएंगे बंद