UP Legislative Assembly Elections: सीएम योगी और मौर्य के रास्ते पर अखिलेश यादव, पहली बार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

 उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) इस बार और भी दिलचस्प होने वाले हैं। योगी आदित्यनाथ के बाद अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। 
 | 
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh assembly elections) में होने वाला विधानसभा चुनाव इस बार और भी दिलचस्प होने वाला है। योगी आदित्यनाथ के बाद अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ और केशव मौर्य के ऐलान के बाद अब अखिलेश यादव ने भी चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। फिलहाल इस पर मंथन चल रहा है कि वह किस सीट पर चुनाव लड़ेंगे।ये भी पढ़े:- UP Assembly Elections: अखिलेश को मिला पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का समर्थन, लखनऊ और वाराणसी में सपा के लिए वर्चुअल रैली करेंगी

फिलहाल अखिलेश यादव आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद हैं और विधानसभा चुनाव में वह किस सीट से किस्मत आजमाएंगे, यह अभी तय नहीं हुआ है। सूत्रों की माने तो अखिलेश यादव आजमगढ़, सैफई या मैनपुरी की किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। खुद अखिलेश ने भी अतीत में कहा था कि अगर पार्टी फैसला करती है तो वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर ऐलान किया जा चुका है कि वह गोरखपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।  योगी आदित्यनाथ भी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी हैं, जो पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इधर, जयंत चौधरी को लेकर भी कहा जा रहा है कि वह पहली बार विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे।

उत्तर प्रदेश में वोटिंग कब है?
बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश में अन्य चरणों में 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को मतदान होगा। वहीं यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।  2017 के चुनाव में बीजेपी ने यहां की 403 सीटों में से 325 सीटें जीती थीं। सपा और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा। एसपी ने 47 और कांग्रेस ने 7 सीटों पर जीत हासिल की। मायावती की बसपा 19 सीटें जीतने में सफल रही थी। जबकि 4 सीटों पर अन्य का कब्जा था।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।