घर में घुसा चोर, बेडरूम में कुछ आवाज सुनी; चोरी छोड़, पति-पत्नी के निजी पलों का बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे 10 लाख रुपए

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। चोर ने कीमती सामान चुराने की बजाय कुछ ऐसा किया जो चर्चा का विषय बन गया है। चोर ने जब देखा कि पति-पत्नी रोमांस कर रहे हैं तो उसने वीडियो बना लिया। चोर ने महिला के पति से 10 लाख रुपए की मांग की। उसने महिला के पति को बार-बार फोन करके परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
 | 
CHATTISGARH
चोरी करते समय चोर घर से कीमती सामान चुराया करते। ऐसी घटनाओं के बारे में आपने सुना होगा। लेकिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चोर ने कीमती सामान चुराने की जगह ऐसा काम किया जो चर्चा का विषय बन गया है। चोर ने जब देखा कि पति-पत्नी रोमांस कर रहे हैं तो उसने वीडियो बना लिया। बाद में इसी वीडियो के जरिए वह दंपत्ति को ब्लैकमेल करने लगा। यह चोर इंजीनियरिंग पास आउट है।Read also:-लड़कियां कितनी चालाकी से झूठ बोलती हैं? मेट्रो ट्रेन से वायरल हुए Video में देखिए इसका सबूत, जिसे देखकर आप हंसी नहीं रोक पाओगे

 

आरोपी ने वीडियो वायरल नहीं किया
यह मामला दुर्ग जिले के अहिवारा में सामने आया है। चोरी की नीयत से घर में घुसे आरोपी विनय कुमार साहू ने अहिवारा निवासी पति-पत्नी को रोमांस करते देख लिया। उसकी नीयत बदल गई और वह चोरी छोड़कर चुपके से दोनों का वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया और बाद में पति को वीडियो भेज दिया। इसके बदले में आरोपी ने 10 लाख रुपए की मांग की। रुपए नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। लेकिन दंपत्ति ने सीधे मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। जिसके बाद क्राइम ब्रांच और नंदिनी पुलिस ने आरोपी को ढूंढ निकाला।

 


इंजीनियरिंग पास आरोपी ने पहले भी चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। लेकिन वह कभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया, लेकिन इस बार उसकी चाल कामयाब नहीं हुई और वह पकड़ा गया। आरोपी इतना शातिर था कि उसने दंपत्ति को वीडियो भेजा और उन्हें अलग-अलग नंबरों से कॉल किया। और वह सब्जी विक्रेताओं के फोन चुराकर दंपत्ति को कॉल करता था।

 KINATIC

डीएसपी क्राइम हेम प्रकाश नायक ने बताया कि आरोपी लगातार पैसों की मांग करता रहा, लेकिन उसने यह वीडियो वायरल नहीं किया। उन्होंने बताया कि तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 10 दिन बाद आरोपी का पता लगा लिया गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।