झारखंड की महिला शूटर कोनिका लायक ने की आत्महत्या, 4 महीनों में खिलाड़ियों द्वारा सुसाइड की यह चौथी घटना

 बृहस्पतिवार सुबह साथियों ने कोनिका लायक को हॉस्टल में फंदे पर लटका पाया। बताया जा रहा हे कि लायक ने आत्महत्या की है।
 | 
monika shooter
खेल जगत से एक बुरी खबर है। झारखंड के धनबाद की रहने वाली शूटर कोनिका लायक ने आत्महत्या कर ली है। बताया जजा रहा है कि उन्होंने हॉस्टल में ही फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच में लगी है। वहीं, करीब 10 दिन पहले ही पंजाब की इंटरनेशनल शूटर खुशी सीरत कौर ने अपनी ही पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस कोनिका मामले की जांच में लगी है। 

 

जानकारी के अनुसार कोनिका धनबाद शहर की रहने वाली थी। वह कोलकाता में हॉस्टल में रहती थी। बताया जा रहा हे कि पिछले दिनों अभिनेता सोनू सूद ने उनहें जर्मन मेड राइफल दिलाई थी। बताया जा रहा है कि वह एक फेमस शूटिंग एकेडमी में प्रेक्टिस कर रहीं थी। पुलिस को साथी छात्रों ने बताया कि वह तीन- चार दिनों से प्रेक्टिस के लिए भी नहीं आ रही थी। यह भी पढ़ें - आंध्रप्रदेश की जलेरू नदी में गिरी बस, 9 यात्रियों की मौत, 12 घायल

 

हॉस्टल में मिला शव

बृहस्पतिवार सुबह साथियों ने कोनिका लायक को हॉस्टल में फंदे पर लटका पाया। बताया जा रहा हे कि लायक ने आत्महत्या की है। पुलिस घटना की पूरी जांच में लग गई है। खबर यह भी है कि 2021 में एक टूर्नामेंट हुआ था जिसमें कोनिका को टार्गेट से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया था।  जिसकिे बाद से भी वह काफी परेशान थी। 
shooter konika layak
शूटर कोनिका लायक का फाइल फोटो।

जॉयदीप कर्माकर एकेडमी में ले रहीं थी ट्रेनिंग 

जानकारी के अनुसार कोनिका लायक एक शानदार खिलाड़ी थीं। वह राज्य स्तर पर चार स्वण पदक व सिल्वर मेडर जीत चुकी थी। उनका चेयन नेशनल में भी हुआ। बताया जाता है कि खुद की रायफल ना होने के चलते वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाई थीं। अभिनेता सोनू सूद से संपर्क करने पर उन्होंने 2.70 लाख रुपये कीमत की जर्मन मेडल रायफल कोनिका को भिजवाई थी।
dr vinit
शूटर कोनिका लायक का फाइल फोटो।

4 महीनों में 4 शूटरों ने कर ली आत्महत्या

 जरानकारी के अनुसार  शूटरों  के आत्महत्या करने का यह नया मामला नहीं है। यह सोचने वाली बात है कि पिछले चार माह के दौरान 2 पुरुष् व 2 महिला शूटरों ने आत्महत्या कर ली है। सबसे बड़ी बात यह है कि किसी का भी आत्महत्या का सही कारण पता नहीं चल सकता है। कुछ दिन पहले ही पंजाब की खिलाड़ी 17 साल की खुशी ने खुद की पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा हे कि वह नेशनल शूटिंग  प्रतियोगिता अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं। जिसके चलते वह परेशान थी। इससे पहले अक्टूबर में पंजाब के हुनरदीरप सिंह सोहल और उससे पहले मोहाली निवासी नमनवीर सिंह बराड़ ने आत्महत्या की थी।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।