नोएडा में शिमला जैसा अहसास, Bihar-UP में बढ़ी सर्दी, दिल्ली से पंजाब तक पारा 2 डिग्री गिरा; जानिए इन 5 राज्यों के मौसम का हाल

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं, कुछ दक्षिणी राज्यों में तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है। 
 | 
NOIDA
दिसंबर के आखिरी हफ्ते में उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। आने वाले दिनों में शीतलहर और गलन से पारा और गिरेगा। मंगलवार की सुबह ताजमहल कोहरे में छिपा रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई है। नोएडा में इतना कोहरा है कि शिमला जैसा अहसास हो रहा है। ऊंची इमारत से जमीन भी नजर नहीं आ रही है।  खिड़कियों से देखने पर ऐसा लगता है कि कोहरा घर में घुस रहा है। READ ALSO:-UP शिक्षक भर्ती: उत्तर प्रदेश के 51 जिलों में शिक्षक भर्ती का रास्ता हुआ साफ, इस दिन से शुरू होगी काउंसलिंग

 


दिसंबर आते ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ और झारखंड के अलावा राष्ट्रीय राजधानी में पारा 6 डिग्री तक गिर गया है। जबकि पंजाब, राजस्थान, उड़ीसा, बिहार और बंगाल के कुछ हिस्सों में तापमान अब भी सामान्य से दो डिग्री ऊपर बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक पूरा उत्तर भारत कोहरे की चपेट में रहेगा। 

 



खासकर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में सुबह घना कोहरा छा सकता है। वहीं जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक कई जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। IMD ने तमिलनाडु के तटीय इलाकों के अलावा केरल, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में भी अगले पांच दिनों तक कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 29 दिसंबर से उत्तर भारत में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बन रही है। 

 HIRING

इसका असर 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच देखने को मिल सकता है। बता दें कि मंगलवार को Delhi NCR में पहली बार घने कोहरे का असर देखने को मिला। गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फ़रीदाबाद के ग्रामीण इलाकों में दृश्यता लगभग ख़त्म हो गई। वहीं, शहरी इलाकों में भी दृश्यता पांच मीटर से भी कम रही। ऐसे में सुबह वाहन चालकों को रेंगकर चलना पड़ा। कोहरे के कारण मेरठ एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार करीब 30 किमी तक कम हो गई।

 BD

वहीं ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बमुश्किल 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चल पा रहे थे। कोहरे के कारण कई सड़कों पर दुर्घटना जैसे हालात भी पैदा हो गए। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, Delhi NCR में पिछले दो दिनों से सुबह और शाम के समय मौसम काफी ठंडा है, लेकिन रात में तापमान बढ़ रहा है। वहीं, दिन में भी कुछ गर्मी महसूस हो रही है। ऐसे में सुबह काम पर निकलने वाले लोगों को दोपहर में स्वेटर जैकेट संभालना मुश्किल हो रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी अंतर के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। हालांकि, अब मौसम विभाग ने यह अंतर कम होने की संभावना जताई है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।