केसरिया रंग और स्पीड 130 km/hr...पटरी पर दौड़ लगाएगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानिए किराये और रूट की पूरी जानकारी

भारतीय रेलवे की सेमी हाईस्पीड, अल्ट्रा मॉडल ट्रेन वंदे भारत को लोगों ने खूब सराहा है। हालांकि इसके किराये से लोगों को थोड़ी नाराजगी भी महसूस हो रही है। वंदे भारत ट्रेनों का किराया आम एक्सप्रेस ट्रेनों से अधिक है, जिसके कारण निम्न आय वर्ग के लोग इस ट्रेन में यात्रा करने से चूक जाते हैं।
 | 
Amrit Bharat Express
भारतीय रेलवे की सेमी हाईस्पीड, अल्ट्रा मॉडल ट्रेन  वंदे भारत को लोगों ने खूब सराहा है। हालांकि लोगों को उसका किराया थोड़ा खलता रहा है। आम एक्सप्रेस ट्रेनों के मुकाबले वंदे भारत ट्रेनों का किराया अधिक है, जिसके चलते निम्न आय वर्ग के लोग इस ट्रेन में सफर करने से चूक जाते हैं। ऐसे में रेलवे ने नई पहल की शुरुआत कर दी है। वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद अब जल्द ही पटरी पर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ने वाली है। कम किराए में आप इस 130 किमी की रफ्तार से दौड़ने वाली इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। 30 दिसंबर को पीएम मोदी पहली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। READ ALSO:-शख्स ने ऑनलाइन ऑर्डर किया चिकन, कैफे ने डिब्बे में भेजी ऐसी चीज, ग्राहक देखकर रह गया हैरान! Video

 Image

आम आदमी की खास ट्रेन 
30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी की खास ट्रेन अमृत भारत ट्रेन (Amrit Bharat Train) को हरी झंडी दिखाएंगे। पहली अमृत भारत एक्सप्रेस रामनगरी अयोध्या को सीता माता के जन्मस्थल बिहार के सीतामढ़ी को जोड़ेगी।  पहली अमृत भारत ट्रेन उत्तर प्रदेश के अयोध्‍या से बिहार के सीतामढ़ी के लिए चलेगी। इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत इसकी हाई स्पीड है। यह पुल-पुश ट्रेन है, जो बहुत जल्‍दी स्‍पीड पकड़ लेती है। अमृत भारत एक्सप्रेस की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की होगी।   

 HIRING

इस केसरिया रंग की ट्रेन में कई खूबियां  
वंदे भारत ट्रेन को सफेद और नीले रंग में रखा गया है तो वहीं अमृत भारत एक्सप्रेस को केसरिया रंग का तैयार किया गया है। इसमें 22 कोच होंगे, जिनमें से 12 सेकेंड क्लास और 3 टियर स्लीपर कार वहीं 8 जनरल सेकेंड क्लास की होगी। 22 कोच वाली इस ट्रेन में 1800 यात्रियों के सफर की व्यवस्था होगी। इसके अलावा ट्रेन में दो इंजन होंगे, जो ट्रेन के आगे-पीछे लगे होंगे।  भले ही ट्रेन का किराया कम रखा गया हो, लेकिन सुविधाएं तमाम दी गई है। बोगियों में CCTV, मॉडल टॉयलेट, सेंसर वाले वाटर टैप, मेट्रो की तरह अनाउंसमेंट सिस्टम लगे हैं। मोबाइल चार्जर और बॉटल होल्‍डर जैसी सारी सुविधाएं ट्रेन में हैं।  

 BD

कितना होगा किराया
रेलवे ने अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत आम नागरिकों के लिए खासकर निम्न आय वाले लोगों को ध्यान में रखकर किया है। इसलिए इसका किराया भी कम रखा गया है। इस ट्रेन को उत्तर प्रदेश बिहार के प्रवासी मजदूरों, श्रमिकों, निम्न आय वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर शुरू किया जा रहा है, इसलिए यह तय किया गया है कि इसका किराया बजट में रखा जाएगा।  
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।