दिल्ली-NCR में जबरदस्त रिकॉर्ड तोड़ ठंड! मेरठ में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, जानें 10 राज्यों के मौसम का हाल

दिल्ली-NCR में शीतलहर का सितम जारी है। मंगलवार को भी रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में पारा तीन डिग्री से नीचे चला गया है। इसके चलते पूरी दिल्ली-NCR भीषण शीतलहर की चपेट में है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में कई जगहों पर ओस की बूंदें भी बारिश की तरह गिरी हैं। घने कोहरे के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा और पंजाब में विजिबिलिटी शून्य हो गई है।
 | 
WEATHER
मेरठ में बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। मेरठ में हिमाचल और उत्तराखंड से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। ऐसे में लोगों का बुरा हाल है। डीएम ने स्कूलों की छुट्टियां 17 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। स्कूलों ने भी अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। बर्फीली हवाओं से लोग कांप रहे हैं। वहीं, घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। मेरठ में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री तक पहुंच गया है। READ ALSO:-श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट की रोक; हाईकोर्ट ने सर्वे का दिया था आदेश

 

बता दें कि सोमवार को ठंडी हवाओं के बीच सुबह 10 बजे के बाद निकली तेज धूप से लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। दिन भर तेज धूप में लोग अपने लंबित काम निपटाने के लिए सड़कों पर निकले।

 

जनवरी में 14 दिन तक ठंड ने जनजीवन प्रभावित किया था। शीतलहर और घने कोहरे की चादर ने शहर को ढक लिया था। न्यूनतम तापमान गिरकर 2.9 डिग्री पर पहुंच गया था। इन सबके बीच 15 दिन बाद सोमवार को धूप निकलने से लोगों के चेहरे खिल उठे। सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन 10 बजे के बाद कोहरे को चीर कर सूर्य देव ने दर्शन दिया। दिन का तापमान 3.7 डिग्री और रात का तापमान .7 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को भी शीतलहर और घने कोहरे की आशंका है। 

 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान एक बार फिर 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। अधिकतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शीतलहर जारी रहेगी। सफदरजंग स्थित मौसम विभाग की रिकॉर्ड वेधशाला में आज सुबह न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम बताया जा रहा है। 

 


वहीं, लोधी रोड स्थित मौसम कार्यालय में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, और मथुरा में भी पारा 3 से 4 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही पश्चिम-उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं भी चलीं। इस वजह से इन राज्यों में शीतलहर जारी है। 

 


कोहरे से यातायात प्रभावित
इन सभी राज्यों में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई। इससे यातायात पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। बची-खुची कसर हवा के ठंडे झोंकों ने पूरी कर दी। मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर में मौसम साफ होने की उम्मीद है। धूप के कारण उम्मीद है कि दिन में 12 बजे के बाद तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। मौसम पर नजर रखने वाली वेबसाइट स्काईमेट वेदर डॉट कॉम के मुताबिक सोमवार को लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों पर हल्की बारिश हुई है। 

 


ओस की बूँदें बारिश की तरह गिरीं
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में कई जगहों पर कोहरे के साथ ओस की बूंदें भी हल्की बारिश की तरह गिरी हैं। इसके चलते इन राज्यों में शीतलहर शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर अब भी घना कोहरा छाया हुआ है। यही स्थिति मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रही है।  

 whatsapp gif

इन राज्यों में शीतलहर जारी रहेगी
इसके साथ ही सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसी तरह ओडिशा, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और केरल में भी बारिश की संभावना है। इधर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शीतलहर जारी रहेगी। वहीं, आज हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में घना कोहरा छाया रहेगा। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।