राजस्थान चुनाव : कांग्रेस का बड़ा ऐलान-'सरकार बनी तो 500 रुपये में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, हर घर में एक महिला को हर साल दिए जाएंगे 10,000 रूपए'
राजस्थान में 200 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए 25 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा और नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
Updated: Oct 25, 2023, 20:10 IST
|

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: राजस्थान में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस एक बार फिर सरकार बनाने का दावा कर रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी जीत का दंभ भर रही है। राज्य की 200 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। चुनाव से पहले लोकलुभावन वादों का दौर भी जारी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई वादे किये। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य में कांग्रेस सरकार दोबारा सत्ता में आने पर एक करोड़ पांच लाख परिवारों को 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा और परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10,000 रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। READ ALSO:-अब NCERT की किताब में बदल जाएगा देश का नाम, अब India की जगह होगा भारत...प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकर
मुख्यमंत्री गहलोत का ऐलान
उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार आई तो 1 करोड़ 5 लाख परिवारों को 500 रुपये में LPG सिलेंडर मिलेगा और परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10,000 रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।' उन्होंने कहा कि 'गृहलक्ष्मी गारंटी' के रूप में परिवार की महिला मुखिया को प्रति वर्ष 10,000 रुपये किश्तों में सम्मान स्वरूप मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा झुंझुनू के अरड़ावता में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की मौजूदगी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए की।
राजस्थान में लाखों घरों में खाली सिलेंडर रखे थे। सिलेंडर भरवाने में 1100 रुपए लग रहे थे। महिलाएं लकड़ी काट कर काटकर लातीं और आग जलाकर धीमी आंच में घंटों तक खाना बनाती इसके साथ ही धुएं से होने वाली बीमारियां अलग।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 25, 2023
हमारी सरकार ने उनके लिए सिलेंडर का दाम 500 रुपए किया। मुझे राजस्थान… pic.twitter.com/8ixcB6P0oJ
'चुनाव जीतने के बाद शुरू की जाएगी योजना'
घोषणा के बाद गहलोत ने ट्वीट किया, 'गृहलक्ष्मी गारंटी- हर घर में एक महिला को साल में एक बार 10,000 रुपये दिए जाएंगे। 'कांग्रेस के चुनाव जीतने के कुछ दिनों बाद गृहलक्ष्मी गारंटी योजना शुरू की जाएगी।' उन्होंने लिखा, 'मैंने तय किया है कि 2030 तक राजस्थान को देश का 'नंबर-1' राज्य बनाना है, लेकिन ऐसा करने के लिए महिलाओं का योगदान जरूरी है। इसके लिए आज प्रियंका गांधी ने राजस्थान की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एक नई पहल की है।
इसके साथ ही 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर की घोषणा को लेकर उन्होंने लिखा, 'कांग्रेस पूरे राजस्थान में किसी भी घर में अंगीठी या लकड़ी पर खाना नहीं बनाने देगी। इंदिरा गांधी गैस सब्सिडी योजना (under which the cylinder is filled for only Rs 500) के तहत अब एक करोड़ चार लाख परिवारों को सिलेंडर दिया जाएगा। और ये सब बस कांग्रेस के चुनाव जीतने के कुछ ही दिनों के भीतर।
