मणिपुर के राज्यपाल से मिले राहुल, सीएम बीरेन सिंह भी मिलेंगे, इस्तीफे की अटकलें; घर के बाहर जमा हुईं महिलाएं, बोलीं- इस्तीफा नहीं कार्रवाई चाहिए

मुख्यमंत्री बीरेन सिंह थोड़ी देर में राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एन बीरेन सिंह इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, इस बीच मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के समर्थन में लोग सड़क पर उतर आये हैं।
 | 
RAHUL
मणिपुर में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं। दरअसल मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह थोड़ी देर में राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, एन बीरेन सिंह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। एन बीरेन सिंह दोपहर करीब 3 बजे राजभवन में राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात करेंगे।  सूत्रों का कहना है कि अगर मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा सौंप देते हैं तो केंद्र के पास राष्ट्रपति शासन लगाने का भी विकल्प है। अटकलें हैं कि केंद्र इस पर विचार कर रहा है। READ ALSO:-     मेरठ: प्रेमी और दोस्तों के साथ मिल करवाई पत्नी ने पति की हत्या, शराब में मिलाया नशीला पदार्थ फिर दिया नदी में धक्का, थाने जाकर करवाई गुमशुदगी की शिकायत।

 


इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में राहत शिविरों का दौरा किया और बाद में राज्यपाल से मुलाकात की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि मणिपुर को शांति की जरूरत है। मैं राहत शिविर में गया और हर समुदाय के लोगों से मिला। राहत शिविरों में दवाओं और भोजन की कमी है, जिस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। मैं मणिपुर में सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।' मैं यहां हूं और शांति के लिए जो कुछ भी कर सकता हूं वह करूंगा।'

 



मुख्यमंत्री के समर्थन में लोग सड़कों पर उतरे
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की अटकलों के बीच मणिपुर की राजधानी इंफाल में हजारों लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए। राजभवन और मुख्यमंत्री  आवास के बीच सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है और लोग लगातार एन बीरेन सिंह के समर्थन में नारे लगा रहे हैं और उनसे इस्तीफा न देने की अपील कर रहे हैं। वहीं, राज्य के हालात पर भारतीय सेना, असम राइफल्स, बीएसएफ के उच्च अधिकारियों की अपने-अपने स्तर पर बैठक चल रही है। 

 monika

लंबे समय तक चली हिंसा ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। राज्य के नौ विधायकों ने भी पिछले दिनों प्रधानमंत्री कार्यालय में पीएम मोदी को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। विधायकों ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री और राज्य सरकार ने लोगों के बीच अपना विश्वास खो दिया है। एन बीरेन सिंह पर आदिवासी विरोधी एजेंडे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया जा रहा है। पिछले दिनों जब केंद्र सरकार ने मणिपुर में शांति स्थापित करने के लिए एक शांति समिति का गठन किया था, तो उसमें शामिल कई लोगों ने एन बीरेन सिंह के नेतृत्व के खिलाफ असंतोष व्यक्त किया था और शांति समिति में मुख्यमंत्री को शामिल करने का विरोध किया था। 

 sonu

मणिपुर में मैतेई समुदाय आदिवासी आरक्षण की मांग कर रहा है। इसके विरोध में 3 मई को हिंसा भड़क गई और अब तक इस हिंसा में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। हिंसा के कारण हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पटरी से उतर गई है। मणिपुर में जारी हिंसा पर केंद्र सरकार ने पिछले दिनों सर्वदलीय बैठक भी बुलाई थी और राजनीतिक पार्टियां भी मणिपुर में हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रही हैं। केंद्र सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद राज्य में शांति-व्यवस्था बहाल नहीं हो पा रही है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग उठ रही थी और अब जब मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं तो उनके इस्तीफे की अटकलों को बल मिल गया है। 
price

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।