राहुल गांधी ने रायबरेली से दाखिल किया नामांकन, मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी भी दिखाई दी साथ

 शक्ति प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट पर चुनाव नामांकन दाखिल करने पहुंचे। कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन में पूरा गांधी परिवार मौजूद था। इनके अलावा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी जुटे। 
 | 
RAHUL
कांग्रेस के 'युवराज' राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव नामांकन दाखिल कर दिया है। वे रोड शो करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रास्ते में एक मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। उनके साथ उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी भी थीं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी साथ दिखे। -READ ALSO:-बिजनौर : कंप्यूटर सेंटर में घुसकर शिक्षिका को मारी गोली, गंभीर हालत में युवती को किया हायर सेंटर मेरठ रेफर....

 Rahul priyanka 1

राहुल गांधी के नामांकन के बहाने कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन भी किया. राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2024 में रायबरेली के अलावा केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि उन्हें उनकी पारंपरिक सीट अमेठी से टिकट मिलने की चर्चा थी, लेकिन कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं प्रियंका गांधी ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। 

 

रायबरेली लोकसभा सीट गांधी परिवार की पारंपरिक सीट रही है। फ़िरोज़ गांधी ने पहली बार 1952 में (और फिर 1958 में भी) चुनाव लड़ा और जीता। फ़िरोज़ गांधी की मृत्यु के बाद 1967 में इंदिरा गांधी ने यहीं से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। 2004 में इंदिरा गांधी की बहू सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ा और पांच बार सांसद चुनी गईं। अब इस विरासत को सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी संभालने जा रहे हैं। आखिरी बार बीजेपी यहां 1998 में जीती थी, जब अशोक सिंह को उम्मीदवार बनाया गया था। 

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के फैसले पर राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा कि वायनाड से अपनी हार सुनिश्चित देख उन्होंने तीसरा ठिकाना ढूंढा है.

स्थानीय भाजपा नेता अशोक सिंह ने 1996 और 1998 में लगातार दो चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार को हराया। 1999 में गांधी परिवार के सहयोगी सतीश शर्मा यहां कांग्रेस को वापस लाए। 2004 में सोनिया गांधी ने इस सीट से कांग्रेस की कमान संभाली और तब से 2019 तक यहां से जीत का सिलसिला जारी रखा। हालांकि, इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया और राज्यसभा का रास्ता चुना। अब पार्टी ने राहुल गांधी को रायबरेली से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। 
KINATIC

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।