Punjab में पीएम की सुरक्षा में चूक मामला : फिरोजपुर के SSP सस्पेंड किए गए, 'सुरक्षा में काई चूक नहीं' होने की बात कहर सीएम चन्नी ने झाड़ा पल्ला

Security breach in Punjab : मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक चैनल को बताया कि पीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं है।
 | 
PM Modi
Security breach in Punjab : पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस की पंजाब सरकार पर सवाल खड़े हो गए हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक चैनल को बताया कि पीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं है। उन्हें हेलीकॉप्टर से जाना था। अचानक कार्यक्रम बदला गया।

 

इस बयान को देकर पंजाब सरकार ने बचाव करने की कोशिश की। परंतु गृहमंत्रालय ने इसका खंडन किया है। जिसमें कहा गया है कि सड़क मार्ग से जाने की पूरी जानकारी पंजाब पुलिस को दी जा चुकी थी। फिर भी फ्लाईओवर पर प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोक लिया।

pm modi in punjab

केवल पुलिस को थी जानकारी

 गृह मंत्रालय ने कहा है कि सड़क मार्ग से जाने के कार्यक्रम की जानकारी  पंजाब पुलिस को दी गई थी। केवल पुलिस के पास जानकारी होने के बाद यह बाहर कैसे आई। इस पूरे मामले को लेकर गृहमंत्रालय काफी सख्त नजर आ रहा है।

 

फिरोजपुर के SSP सस्पेंड

वहीं, इस मामले में फिरोजपुर के एसएसपी हरमन हंस को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी हो कि सुरक्षा में चूक के बाद प्रधानमंत्री को सुरक्षा कारणों से रैली में नहीं जाने दिया गया। रैली को रद्द कर दिया गया। उसके बाद प्रधानमंत्री भटिंडा ऐयरपोर्ट पहुंच गए।

 

भटिंडा ऐयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने वहां के सुरक्षा अधिकारियों से कहा था कि अपने सीएम चन्नी को शुक्रिया कहना, वह जिंदा लौटकर आए हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।