Delhi-NCR में पिछले 10 दिनों से धूप को तरस रहे लोग, पुरे उत्तर भारत कड़ाके की ठंड, जानें अगले 15 दिनों का हाल

राजधानी दिल्ली में अगले एक-दो-तीन दिनों में मौसम एक बार फिर खराब हो सकता है। मंगलवार और बुधवार को राजधानी में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ से आने वाली गर्म हवाओं के कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
 | 
DELHI-NCR
दिल्ली-NCR में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। पिछले 10 दिनों से लोग धूप के लिए तरस रहे हैं। पिछले कई दिनों से राजधानी का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। शनिवार की सुबह भी हल्का कोहरा छाया रहा और राजधानी का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार सुबह सफदरजंग और पालम में 500 मीटर की विजिबिलिटी दर्ज की गई। READ ALSO:-उड़ान भरते ही बीच आसमान में टूटी विमान की खिड़की, हवा में उड़ गया विमान का हिस्सा और इस के बाद...देखें वीडियो

 


इस वक्त सिर्फ राजधानी दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में यूपी के कई हिस्सों में बारिश के कारण गलन बढ़ गई है। सुबह-शाम लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में आने वाले दिनों में शीतलहर चलने की संभावना है। 

 

9 और 10 जनवरी को बारिश की संभावना
IMD के मुताबिक 9 और 10 तारीख को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद हवा गर्म हो जाएगी जिससे बारिश भी हो सकती है। IMD ने कहा कि दिल्ली से आने वाली गर्म हवाओं के कारण ठंड में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन तब तक स्थिति ऐसी ही रहेगी। 

 

दिल्ली में कोहरे का असर ट्रेनों की आवाजाही पर भी देखने को मिला है। अधिकारियों के मुताबिक, कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 14 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक हवा की गुणवत्ता 315 AQI दर्ज की गई जो बेहद खराब की श्रेणी में आती है। 

 HIRING

जानिए आने वाले 15 दिनों के मौसम का हाल?
राजधानी दिल्ली में अगले 15 दिनों तक तापमान 16 से 12 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। आज यानी 6 जनवरी से 8 जनवरी तक अधिकतम तापमान 16 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री रहने की उम्मीद है। 9 और 10 जनवरी को बारिश की संभावना है। इसके बाद अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इसके बाद 18 जनवरी से 20 जनवरी तक एक बार फिर बारिश की संभावना है। इन तीन दिनों के बीच तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 

 BD

राजस्थान में कड़ाके की ठंड और कोहरे का दौर जारी
राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड और कोहरे का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप देखा गया है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार रात को सीकर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और सिरोही में 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बीकानेर में छह डिग्री, गंगानगर में 6.5 डिग्री, जैसलमेर में 6.7 डिग्री और राजधानी जयपुर में 7.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।