हिमाचल में बादल फटने से एक की हुई मौत; 9 गाड़ियां बहीं, हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के करीब, प्रयागराज और वाराणसी में डूबे घाट

 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के कायास गांव में सोमवार सुबह बादल फट गया। इससे एक की मौत हो गई और 3 घायल हैं। 9 गाड़ियां भी पानी के तेज़ बहाव में बह गईं। 
 | 
DELHI
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के कायास गांव में सोमवार सुबह बादल फट गया। इससे एक की मौत हो गई और 3 घायल हैं। पानी के तेज बहाव में 9 गाड़ियां भी बह गईं। कुल्लू के ही खराहल में आधी रात को बादल फट गया, नाले में बाढ़ आने से नेउली स्कूल और कई घरों में पानी भर गया। एक वाहन भी चपेट में आया है। READ ALSO:-

 कुल्लु में बादल फटने से सैलाब में कई गाड़ियां बह गईं।

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। उधर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गंगा नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

 

रविवार को हरिद्वार में गंगा का जलस्तर 293.15 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 294 मीटर है। नदी से सटे इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

 

देवप्रयाग में गंगा नदी 20 मीटर और ऋषिकेश पहुंचते-पहुंचते 10 सेमी बढ़ गयी। वाराणसी और प्रयागराज में घाट डूबने लगे हैं। कुछ छोटे मंदिरों में पहले ही पानी भर चुका है। 

 

दिल्ली में चार दिनों तक घटने के बाद सोमवार को यमुना का जलस्तर फिर बढ़ गया। सुबह 11 बजे तक जलस्तर 205.76 मीटर था, जबकि रविवार की रात 205.52 मीटर था। 

 रविवार दोपहर CM केजरीवाल ने मोरीगेट स्थित एक स्कूल में बने राहत शिविर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

दिल्ली में बाढ़ से जुड़े अपडेट.
  • दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार होने के बाद भैरों मार्ग सहित कुछ सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया है।
  • दिल्ली में दो जल शोधन संयंत्रों से पानी निकाल दिया गया है और मशीनों को सुखाने की प्रक्रिया चल रही है। सब कुछ ठीक रहा तो आज से जलापूर्ति शुरू हो जायेगी। 
  • एनडीआरएफ ने कहा कि पिछले 2-3 दिनों में दिल्ली-एनसीआर के बाढ़ प्रभावित इलाकों से 912 जानवरों समेत 6,345 लोगों को बचाया गया। बचाए गए जानवरों में देश का सबसे महंगा बैल प्रीतम भी शामिल है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। 

 दिल्ली के ITO इलाके में सोमवार सुबह तक पानी भरा हुआ है।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे...

 

इन राज्यों में होगी भारी बारिश:
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड, पश्चिमी, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक।

 

इन राज्यों में होगी हल्की बारिश: 
पंजाब, सिक्किम, असम, मेघालय, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

 उत्तराखंड के चमोली जिले में मलारी के पास नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है।

अलग-अलग राज्यों के मौसम से जुड़ी अपडेट:-
  • हिमाचल प्रदेश में बाढ़ के कारण जिनके घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, उन्हें 1 लाख 45 हजार रुपये दिए गए हैं। वहीं, जिनके घर क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें 1 लाख रुपये दिए गए हैं। 
  • हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। 
  • हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ा. चेतावनी स्तर 293 के करीब पहुंच गया। 
  • उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। 
  • उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 17 तहसीलों में स्थित 386 गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे 78 हजार लोग प्रभावित हैं। 

 मथुरा के वृंदावन इलाके में बाढ़ जैसे हालात जान जोखिम में डालकर पानी से लोग निकल रहे।

अगले दो-तीन दिनों तक मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश जारी रहेगी। प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें सिंगरौली, सतना, डिंडोरी, कटनी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना और छतरपुर शामिल हैं। यहां 24 घंटे में 8 इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है। 

 whatsapp gif

बिहार के 19 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, नेपाल में बारिश से नदियां उफान पर
आज बिहार के 19 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। अगले 2 दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 

 हरियाणा के 12 जिलों में अब तक 5.50 लाख एकड़ से ज्यादा फसल बाढ़ की चपेट में आ चुकी है।

हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 6 जगहों पर बांध टूटा, लोग कर रहे पलायन
हरियाणा में आज से मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने राज्य के सभी 22 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तरी हरियाणा के चार जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 

 मूनक ब्लॉक के हदन गांव में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा एक ट्रैक्टर टूटी सड़क में गिर गया।

पंजाब में आज बारिश का येलो अलर्ट, पटियाला में 9 साल के बच्चे की मौत
मौसम विभाग ने आज भी पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है। पूरे राज्य में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। बाढ़ की स्थिति से उभर रहे पंजाब को अब बीमारियों का डर सताने लगा है। इसके अलावा मूनक ब्लॉक के हादान गांव में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा एक ट्रैक्टर टूटी सड़क में गिर गया। 

 monika

हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बादल फटने के साथ बाढ़ का खतरा
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 जुलाई तक प्रदेश में मौसम साफ होने की उम्मीद नहीं है। आज के लिए फिर से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।