इससे शर्मनाक कुछ नहीं : महाराष्ट्र में 16 साल की लड़की के साथ 400 लोगों ने किया बलात्कार, 3 आरोपी गिरफ्तार

महाराष्‍ट्र (Maharashtra) के बीड (Beed) जिले में एक नाबालिग विवाहिता (Minor Married के साथ कथित तौर पर 6 महीने के अंतराल में 400 अलग-अलग लोगों ने बलात्कार (Rape) किया है.
 | 
rape
Maharashtra Beed Rape: महाराष्‍ट्र (Maharashtra) के बीड से एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 16 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है। शर्मनाक बात यह है कि आरोपी एक या दो नहीं बल्कि 400 लोगों ने इस बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपियों में एक पुलिसकर्मी भी शमिल है। लड़की दो माह की गर्भवती है। बता दें कि महाराष्ट्र के डोंबिवली में कुछ सप्ताह पहले 33 लड़कों ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया था। अब सामूहिक बलात्कार की इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

 

बताया जा रहा है कि लड़की के पिता ने उसकी शादी कर दी थी, लेकिन पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था, उधर लड़की के पिता ने भी उसे घर में घुसने नहीं दिया। जिसके बाद वो बस स्टैंड पर भीख मांगने लगी। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने अब तक 3 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। (The minor girl was allegedly raped by 400 people in the last 6 months & even policemen are alleged to have sexually exploited the victim) (यह भी पढ़ें: सरकार ने कहा- हम लॉकडाउन के लिए तैयार, कभी भी हो सकती है घोषणा, हरियाणा के 4 जिलों में 2 दिन की पाबंदी)

 

3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

यह शर्मनाक घटना महाराष्ट्र के बीड जिले की है। इस पूरे मामले के बारे में बीड के एसपी राजा रामास्‍वामी ने बताया कि इस नाबालिग लड़की के साथ बीते 6 माह में 400 लोगों द्वारा बलात्‍कार का मामला आया है। रामा स्‍वामी के मुताबिक सब कुछ पिछले 6 महीनों से चल रहा था. इसमें पुलिसवाले भी शामिल थे, जिन्‍होंने इस नाबालिग के साथ ये घिनौनी हरकत की। लड़की के के बयान के आधार पर चाइल्‍ड मैरिज एक्‍ट, दुष्‍कर्म, छेड़खानी और पॉस्‍को के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। (यह भी पढ़ें: वैक्सीन न लगवाने वाले लोगों के लिए 7 दिन का लॉकडाउन, घर से बाहर निकलने पर रोक)

 

पीड़िता ने क्या कहा बयान में

पीड़िता ने बाल कल्याण समिति के प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराते हुए बताया कि ''मेरे साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया है। मैं कई बार शिकायत दर्ज करने के लिए अंबाजोगई पुलिस स्टेशन गई, लेकिन पुलिस अक्सर मेरा पीछा करती थी।  दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। एक पुलिसकर्मी ने भी मेरे साथ दुष्कर्म किया। यह भी पढ़ें: महिलाओं की अलमारी तक पहुंची महंगाई, 25% बढ़े बनारसी साड़ी और कपड़ों के दाम)

 

पिता ने कर दी थी शादी, ससुरालियों ने घर से निकाला

लोकमत में छपी रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित लड़की की मां की 2 साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके पिता ने उसकी शादी कर दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक ससुर ने भी उसके साथ ज्यादती की, शिकायत करने पर पति मारपीट करता था। करीब एक साल तक ऐसा चलता रहा, जिसके बाद पति ने उसे घर से निकाल दिया और वह अपने पिता के घर लौट आई, लेकिन पिता ने उसे घर में नहीं आने दिया। इसके बाद उसने बस स्टैंड पर भीख मांगी और फिर नौकरी की तलाश में अंबेजोगाई टाउन गई। खबर के अनुसार, अंबेजोगाई में नौकरी दिलाने का वादा करके दो लोगों ने नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया। इसके बाद उसके साथ 100 अन्य लोगों ने भी बलात्कार किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल रहा। 6 महीने के अंदर करीब 400 लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।