Omicron : आज से रात में निकलना बंद, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू

Omicron : भारत के 17 राज्यों में पहुंच गया है। आज ही तमिलनाडु में  एक साथ 33 मरीज मिले। वहीं, हिमाचल प्रदेश के एक स्कूल में 32 बच्चे संक्रमित मिले हैं।
 | 
night curfu
Omicron : ओमिक्रॉन (Omicron) पर केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को लिखी चिट्खी के बाद कार्रवाई शुरू हो गई हैं। जिसमें नाइट कर्फ्यू से लेकर अन्य पाबंदियां हैं। अब देखना है कि अन्य राज्य कितनी सख्ताई करते हैं।

 

जानकारी के अनुसार ओमिक्राॅन के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। read also : Omicron : PM Modi की राज्यों के साथ अहम बैठक, उठा सकते हैं बड़ा कदम, 17 राज्यों में फैला ओमिक्रॉन, 254 हो चुके संक्रमित

Night Curfew

सीएम ने की घोषणा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj singh chauhan) ने कुछ देर पहले ही नाइट कर्फ्यू की घोषणा की है। सीएम ने हा है कि अगर कोई संक्रमित मिलता है और घर में आइसोलेशन की जगह नहीं है तो अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। 

 

एमपी में पिछले 24 घंटे में 30 संक्रमित

वायरस तेजी से फैल रहा है। भारत के 17 राज्यों में पहुंच गया है। आज ही तमिलनाडु (Tamilnadu) में विस्फोट हुआ है। जिसमें एक साथ 33 मरीज मिले। वहीं, हिमाचल प्रदेश के एक स्कूल में 32 बच्चे संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद सभी को आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं, मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 30 नए मरीज सामने आए हैं।  यह भी पढ़ें - Omicron : इन देशों में लगा संपूर्ण लॉकडाउन, ब्रिटेन में रोजाना आ रहे ओमिक्रॉन के 80 हजार केस, दिल्ली में नई गाइडलाइन जारी, देखें

omicron

न्यू ईयर का जश्न नहीं हो सकेगा

एमपी सरकार ने रात में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। ऐसे में रात 12 बजे नई साल का जश्न मनाया जाता है। ऐसे में नाइट कर्फ्यू के दौरान सेलीब्रेशन करना मुश्किल होगा। लोग घरों में ही कर सकेंगे। सरकार के इस कदम से बड़े-बड़े होटलों, बार में आयोजित होनी वाली न्यू ईयर पार्टी  पर पड़ सकता है क्योंकि यहां की एंट्री के लिए महंगे टिकट, पास बेचे जाते हैं।

 

जानकारी हो कि सरकार की पहले ही मन बना चुकी है कि जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज नहीं ली हैं वह सेलीब्रेशन नहीं कर सकेंगे। बृहस्पतिवार को सीएम चौहान ने पूरे हालातों पर समीक्षा की और उसके बाद नाइट कर्फ्यू का फैसला लिया।

omicron

कॉलेज छात्रों को दोनों डोज लगाना जरूरी


मंत्री ने बताया कि इंजीनियर एवं मेडिकल कॉलेज में आने वाले सभी छात्रों को भी वैक्सीन के दोनों डोज लगवाना जरूरी है। साथ ही जिम एवं भीड़ जमा होने वाले स्थानों पर भी सभी को दोनों डोज लगवाना होगा। कोचिंग में भी आने वाले पात्र छात्रों को दोनों डोज लगाना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

dr vinit

 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।