प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण लाइव अपडेट: 71 मंत्रियों ने ली शपथ, 27 मंत्री ओबीसी और 10 एससी वर्ग से, यहां देखे लाइव अपडेट

राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, हालांकि, उसके नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार करने में सफलता हासिल की है। 
 | 
MODI
नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। मोदी के साथ 71 सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इन 71 मंत्रियों में से 30 ने कैबिनेट मंत्री, 5 ने स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली है। इनमें से 27 ओबीसी जबकि 10 एससी वर्ग से हैं। इसके साथ ही मोदी कैबिनेट में 18 वरिष्ठ नेताओं को भी जगह दी गई है। मोदी सरकार में दो पूर्व सीएम को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही एनडीए सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेताओं को भी मंत्री बनाया गया है।READ ALSO:-क्या बंद हो जाएगा FASTag? टोल प्लाजा पर जाम से मिलेगी राहत, जानिए कैसे काम करेगी नई तकनीक

 

इस चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, हालांकि, उसके नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार करने में सफल रहा है। शपथ ग्रहण से जुड़ी बड़ी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ…

 


कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट लाइव अपडेट:
  1. सबसे पहले नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई। 
  2. इसके बाद राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली। 
  3. अमित शाह ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रुप में शपथ ली है। 
  4. राष्ट्रपति ने बीजेपी नेता नितिन गडकरी को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई है.
  5. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 
  6. बीजेपी नेता निर्मला सीतारमण ने NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। 
  7. विदेश मंत्री रहे एस जयंशकर ने NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 
  8. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले ली है। 
  9. पीयूष गोयल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले ली है. गोयल पिछली सरकार में भी केंद्रीय मंत्री थे। 
  10. ओडिशा से बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. प्रधान इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री थे.
  11. एचडी कुमारस्वामी ने मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 
  12. हरियाणा के पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर ने मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 
  13. जीतनराम मांझी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. मांझी बिहार से आते हैं, राज्य की मुसहर जाति में अच्छी पकड़ है। 
  14. जेडीयू नेता ललन सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. सामान्य वर्ग से आने वाले ललन सिंह जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 
  15. सर्बानंद सोनेवाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। सोनेवाल असम की डिब्रूगढ़ सीट से लोकसभा पहुंचे हैं। 
  16. डॉ वीरेंद्र कुमार ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। सोनेवाला के असम से आने वाले यह दूसरे नेता हैं। 
  17. आंध्र प्रदेश से राममोहन नायडू ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. नायडू को टीडीपी कोटे से मंत्री बनाया गया है। 
  18. बीजेपी नेता प्रह्लाद जोशी ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. जोशी पांच बार के सांसद हैं और इससे पहले केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। 
  19. जुएल उरांव ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। उरांव कई बार के सांसद हैं. उरांव कई बार के सांसद हैं और राजनीति का अच्छा खासा अनुभव भी है। ओडिशा की सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं। 
  20. बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। गिरिराज सिंह पहली बार 2014 में सांसद निर्वाचित हुए थे। इस बार के लोकसभा चुनाव में बिहार की बेगुसराय सीट से जीत हासिल की है। 
  21. अश्विनी वैष्णव ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। वैष्णव पिछली सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे और रेल मंत्रालय संभाल रहे थे। ओडिशा से बीजेपी के राज्यसभा सांसद हैं। पूर्व आईएएस अधिकारी भी हैं। 
  22. बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। सिंधिया इस बार गुना लोकसभा सीट से मैदान में थे। सिंधिया पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं. यहां से पांच बार सांसद रह चुके हैं। 
  23. बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। यादव अलवर सीट से बीजेपी सांसद हैं. मोदी 2.0 में भी केंद्रीय मंत्री थे। 

 

भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के शीर्ष नेताओं ने पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड', श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ समारोह में विशेष अतिथि हैं।

 KINATIC

नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों के अलावा, ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ नए संसद भवन के निर्माण में शामिल सफाई कर्मचारी और मजदूर भी नरेंद्र मोदी और नए मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में करीब 9,000 लोग मौजूद हैं।

 whatsapp gif

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम भाजपा नीत एनडीए सरकार के मंत्रियों की सूची में शामिल नहीं होने पर उन्होंने कहा कि वह भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के भारत को विकसित देश बनाने के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान देंगे। अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी "मंत्रियों की टीम" को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार में मंत्री पद के लिए चुने गए सभी लोग "बहुत सक्षम" हैं।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।