MP-UP में सुबह बारिश, राजस्थान में ओलावृष्टि, 16 राज्यों में घना कोहरा, कई ट्रेनें और फ्लाइटें लेट;

 पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में सुबह कुछ घंटों तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इसके अलावा 7 और 8 जनवरी को अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। 
 | 
LKO
उत्तर भारत इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। देश के कई राज्य कोहरे की मार झेल रहे हैं। अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। READ ALSO:-LPG सिलेंडर बुक करते ही मिलेगा 50 लाख रुपये का बीमा, आपकी पॉकेट से नहीं देना होगा एक भी रुपया...

 

यहां घने कोहरे की चेतावनी
मेरठ,मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत,प्रतापगढ़, संत रविदास, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संतकबीरनगर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव और वाराणसी, लखनऊ, आगरा, अम्बेडकरनगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा,बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर, कासगंज, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ।

 


लखनऊ में 2 घंटे में 6.6 मिमी. बारिश, गिरता पारा, ठंडे लोग
शुक्रवार दोपहर से शाम तक राजधानी में 6.6 मिमी बारिश हुई. बारिश के कारण ठंड और बढ़ गई है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी और लोग ठंड व गलन से पूरे दिन परेशान रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि ठंड और कोहरा अभी बरकरार रहेगा। 9 जनवरी तक फिर बारिश के आसार हैं। इसके बाद मौसम जरूर शुष्क रहेगा, लेकिन हवाएं गलन को और बढ़ा सकती हैं।

 

शुक्रवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ ही बादल छा गए और दोपहर होते-होते काले बादलों में तब्दील हो गए। दोपहर करीब तीन बजे बारिश शुरू हो गई। राजधानी के शहरी और ग्रामीण इलाकों में करीब दो घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक करीब दो घंटे में 6.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को यह 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई और यह 10.2 डिग्री की जगह 12 डिग्री रहा। 

 


कोहरे के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। विजिबिलिटी कम होने के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों तक कोहरे से निजात मिलना मुश्किल है। अगले 3 दिनों की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में सुबह कुछ घंटों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 6 से 8 जनवरी के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में और 6 से 7 जनवरी के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा में घना कोहरा छाया रहेगा।

 


दिल्ली समेत इन राज्यों में कड़ाके की ठंड!
सर्दी का सबसे ज्यादा असर देश की राजधानी में देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों से कम निकल रहे हैं। दिल्ली-नोएडा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर हाथ तापते नजर आ रहे हैं। शनिवार को दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है और यह स्थिति रविवार को भी जारी रहने की संभावना है।

 HIRING

राजस्थान आज शीतलहर की चपेट में रहेगा
सर्दी के असर से राजस्थान भी अछूता नहीं है। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में कोल्ड डे कंडीशन जारी रहने की संभावना है। प्रदेश में सर्दी के सितम से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। सर्दी का असर राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या में गिरावट से भी दिख रहा है।

 BD

इन राज्यों में होगी बारिश
कंपकंपाती सर्दी के बीच देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु में अगले 2 दिनों में गरज और बिजली के साथ छिटपुट भारी बारिश हो सकती है। 7 जनवरी को केरल और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की भी संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

आज यानी शनिवार की बात करें तो विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होगी। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग ने 8 और 9 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।

 whatsapp gif

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में बारिश हुई है. मौसम वैज्ञानिक एचआर रंजन के मुताबिक 9-10 जनवरी के आसपास कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।