Mi-17V5 हेलीकॉप्टर था जो तमिलनाडु में हादसे का शिकार हुआ, यह हेलीकॉप्टर भारत में कब और किस देश से आए, क्या हैं इनकी खासियत, जानें

Mi-17V5 Helicopter Crash : MI-17V5 हेलीकॉप्टर Mi-8 का अपग्रेड वर्जन है। हम Mi-17V5 के बारे में विस्तार से जान लेते हैं। इसकी क्या खासियतें हैं।
 | 
MI -17V5

Mi-17V5 Helicopter Crash : तमिलनाडु में बुधवार को हुई वायुसेना के Mi-17V5 हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना भारत के लिए सबसे बड़ी है। घटना में कई लोगों की मौत हुई है। जानकारी हो कि Mi-17V5 भारत के पास बहुतायत में हैं और इसे 2012-13 के दौरान रूस से खरीदा गया था। ये Mi-8 का अपग्रेड वर्जन है। आखिर Mi-17V5 ही ज्यादातर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। इसे जानने से पहले हम Mi-17V5 के बारे में विस्तार से जान लेते हैं। इसकी क्या खासियतें हैं।

mi-17v5

2012-13 के बीच हुई खरीद 

सबसे पहले MI सीरीज के लिए भारत ने रू से 2008 में सौदा किया था। जिसके बाद 2011 में भारत को एमआई हेलीकॉप्टर की डिलिवरी की गई। उसके बाद रक्षा मंत्रालय ने रूस को 2012-13 के दौरान रूस से 71 MI हेलीकॉप्टर खरीद का सौदा किया। भारत-रू के बीच यह 1.3 बिलियन का करार हुआ था। जिसमें रूस ने कंपनी मिल मॉस्को हेलिकॉप्टर प्लांट, कजान हेलिकॉप्टर प्लांट और उलान-उडे एविएशन प्लांट द्वारा तैयार कराकर रोसोबोरोन एक्सपोर्ट द्वारा 2018 तक  आखिरी बैच भारत को यह डिलिवर किए हैं। यह भी पढ़ें - Mi-17 Helicopter Crashes : CDS जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश, उनकी पत्नी समेत 4 की मौत की सूचना, रावत भी बुरी तरह झुलसे

MI 17V5 VIP helicopter

ट्विन इंजन हेलीकॉप्टर है एमआई

Mi-17V5 उन्नत किस्म के हेलीकॉप्टर माने जाते हैं। जानकारी के अनुसार Mi-17V5 ट्विन इंजन हेलीकॉप्टर है। जिसमें रूस ने कंपनी मिल मॉस्को हेलिकॉप्टर प्लांट, कजान हेलिकॉप्टर प्लांट और उलान-उडे एविएशन प्लांट द्वारा  तैयार किया गया है। दुनिया के करीब 60 देश 12 हजार से ज्यादा MI-17 हेलिकॉप्टर इस्तेमाल करते हैं।

MI 17V5 helicpter

Mi-17V5 है एडवांस हेलीकॉप्टर

Mi-17V5  काफी एडवांस हेलीकॉप्टरों में जाना जाता है। सेना भेजने से लेकर हथियार, फज्ञयर सपोर्ट, रक्षक दल गश्ती, रेस्कयू, सर्च अभियान में तक यह प्रयोग किए जाते हैं। इतना ही नहीं इनका प्रयोग देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री, सैन्य अधिकारी तक करते हैं। इन्हें काफी ऊंचाई तक उड़ाया जा सकता है। इतना ही नहीं बिगड़े मौसम में भी यह सही कार्य करते हैं। इन्हें बेहद गर्म स्थानों पर भी आसानी से प्रयोग किया जाता है। जानकारी हो कि  पिछले महीने भी Mi-17V5 हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश में क्रैश हुआ था। इसमें भी 12 लोग सवार थे।

MI 17V5 helicpter

36 सैनिकों को ले जाने में सक्षम

जानकारी के अनुसार भारत वायुसेना ने 2019 में Mi-17V5 के मेंटीनेंस सेंटर की शुरूआत की। अब इनका मेंटिनेंस का कार्य यहीं होगा। बताया जा रहा है कि ट्विन इंजर वाला यह हेलीकॉप्टर 36 हजार किग्रा. तक वजन लेजाने में सक्षक में है यह 36 सैनिकों को ले जा सकता है। सेना इसका प्रयोग हैवीलिफ्ट, ट्रांसपोर्टेशन, वीवीआईपी मूवमेंट और रेस्क्यू मिशन में करती है। इतना ही नहीं इन हेलीकॉप्टर को VIP प्रयोग के लिए तैयार किया गया है जिसमें टॉयलेट भी होते हैं। वीआईपी एमआई 17 में 20 लोग सवारी कर सकते हैं।

advt.

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।