Video : नशे में टल्ली लड़कियां पुलिस से उलझीं, वर्दी खींची, गंदे-गंदे इशारे किए, दांतो काटा, किया जबरदस्त बवाल

रात के अंधेरे में मुंबई की सड़कों पर नशे में धुत तीन लड़कियों ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। लड़कियां इतनी नशे में थीं कि वे पुलिस से भिड़ गईं और उनके कपड़े खींचने लगीं। देखिए मुंबई के विरार की नशे में धुत्त लड़कियों का वायरल वीडियो। 
 | 
VIRAR
सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी वह रील्स के लिए कहीं भी डांस करने लगती हैं तो कभी स्टंट वीडियो शूट करने लगती हैं। इसी बीच मुंबई के विरार से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जहां नशे में धुत कुछ लड़कियां पुलिसकर्मियों से उलझ गईं।READ ALSO:-युवाओं कर रहे हैं फ्लेवर्ड कंडोम का नशा, कंडोम की बढ़ी बिक्री से दुकानदार भी हैरान?

 

आपको बता दें कि लड़कियों ने पहले तो बार के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया, जिससे वहां भारी भीड़ जमा होने लगी। इसकी सूचना पुलिस को मिली और वह मौके पर पहुंची तो लड़कियां उनसे भिड़ गईं। 

 



लड़कियां डिनर के लिए बार में आई थीं
मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों लड़कियां विरार के पंखा फास्ट नाम के बार और रेस्टोरेंट में डिनर के लिए आई थीं, जहां शराब पीने के बाद वे खुद पर नियंत्रण खो बैठीं। नशे में धुत युवतियों का अन्य लोगों से विवाद हो गया। पुलिस ने जब उन्हें बाहर आने को कहा तो वे बाहर आकर हंगामा करने लगी।

 KINATIC

नशे में धुत लड़कियां अजीब हरकतें करने लगीं, जिससे काफी भीड़ जमा हो गई।  जब और पुलिसकर्मियों को बुलाया गया तो स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करते हुए लड़कियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। लड़कियां पुलिसकर्मियों की वर्दी खींचने लगीं। 
➤काव्या प्रधान ने महिला पुलिस कांस्टेबल उत्कर्षा वंजारी के हाथ में काटा और उसकी वर्दी फाड़ दी। उसने कांस्टेबल मॉर्ले के सिर पर बाल्टी से हमला किया और उसकी कलाई में काट लिया।
➤अश्विनी पाटिल ने महिला पुलिस के बाल नोचे और महिला बाउंसर की टी-शर्ट फाड़ दी.
➤तीसरी लड़की का नाम पूनम है जो बाकी दोनों से थोड़ी कम हिंसक थी। 

 whatsapp gif

लड़कियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया
ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस मामले में यह बात भी सामने आई कि एक लड़की ने पुलिसकर्मी को दांतों से काट लिया। विरार सिटी पुलिस के मुताबिक, लड़कियों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने और पुलिस के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। अर्नाला पुलिस स्टेशन में पुलिस को चोट पहुंचाने के आरोप में धारा 353, 323, 325, 504 और 506 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने लड़कियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा कोर्ट ने तीनों लड़कियों को एक दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।