वीडियो : 2 लड़कियों को आगे और पीछे बैठा कर बाइक पर किया था जानलेवा स्टंट...अब हुआ गिरफ्तार, ड्राइविंग लाइसेंस भी होगा निरस्त

बाइक पर दो लड़कियों को बैठा कर स्टंट करने के आरोप में पुलिस ने 24 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स थाने का है।
 | 
stant
मुंबई: बाइक स्टंट करना कितना खतरनाक होता है, इस बात से तो सभी वाकिफ हैं, लेकिन इसके बावजूद युवा बीच सड़क पर खतरनाक बाइक स्टंट करने से बाज नहीं आते हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सामने आया है। यहां पुलिस ने बाइक पर दो लड़कियों के साथ स्टंट करने के आरोप में 24 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक दो युवतियों को बाइक पर आगे-पीछे बैठाकर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है।Read Also:-भारत में कोरोना वायरस : कोरोना को लेकर सतर्क रहें! देश में एक्टिव केस 20 हजार के पार, देखें आंकड़े

 

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और रविवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स थाने में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही पुलिस अब वाहन को जब्त और लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई करेगी। दरअसल, 30 मार्च को सोशल मीडिया पर 13 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया गया था। इस वीडियो में युवक फैयाज अहमद अजीमुल्ला कादरी दो लड़कियों के साथ बाइक स्टंट करता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ने एक लड़की को बाइक के आगे और एक को पीछे बैठा रखा है और फिर बाइक के अगले पहिये को सड़क के बीचोंबीच उठाकर तेज गति से दौड़ाता हुआ बाइक ले जा रहा है। इस दौरान तीनों में से किसी ने हेलमेट भी नहीं पहना था।

 


पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया
वीडियो वायरल होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया पुलिस के मुताबिक आरोपी फैयाज अहमद अजीमुल्ला कादरी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ एंटॉप हिल और वडाला टीटी थाने में पहले से ही मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि शहर के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में एक युवक का दो लड़कियों के साथ बाइक पर स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद तीनों के खिलाफ बीकेसी थाने में मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने युवक को पकड़ने के लिए टीम गठित की।

 price

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक को धारा 308 सहित आईपीसी की संबंधित धाराओं और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।