निजाम ने पूनम को दी खौफनाक मौत! शव के टुकडे़-टुकड़े कर सूटकेस में भर कर फेंका, पानी में डुबो कर की थी हत्या...

दिल्ली की श्रद्धा वलकर जैसी घटना मुंबई में एक लड़की के साथ घटी। लापता लड़की के शव को टुकड़ों में काटकर सूटकेस में भर दिया गया था। टैक्सी ड्राइवर ने उसे पानी में डुबाकर मार डाला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
 | 
MUMBAI
महाराष्ट्र के मुंबई में दिल्ली की श्रद्धा वॉकर जैसी घटना सामने आई है। ठाणे से लापता युवती का क्षत-विक्षत शव 7 दिन बाद मिला। मानखुर्द के साठेनगर की रहने वाली लड़की के शव को टुकड़ों में काटकर सूटकेस में डाला गया और नाले में फेंक दिया गया। इस घटना को निज़ाम ने अंजाम दिया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने सोमवार को इस मामले में बड़ा खुलासा किया। READ ALSO:-किन्नर के साथ हैवानियत! गुप्तांग में मिली लकड़ी, शरीर पर चोट के निशान, सड़क किनारे बुरी तरह घायल पड़ा मिला...

 

महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने सूटकेस में मृत पाई गई लापता युवती के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार और पुलिस से मेरी बातचीत के मुताबिक, पूनम क्षीरसागर नाम की लड़की काम के लिए नागपाड़ा आती थी। टैक्सी चलाने वाला निज़ाम नाम का लड़का लड़की के संपर्क में आया।

 


मंत्री ने आगे कहा कि 18 अप्रैल को निज़ाम युवती को कल्याण ले गया था।  प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवती की हत्या पानी में डुबाकर की गयी है। फिर निज़ाम युवती को अस्पताल ले गया। जब उसे पता चला कि लड़की मर गई है तो वह शव लेकर लौट आया। फिर युवती के शव के टुकड़े-टुकड़े कर सूटकेस में डाल फेंक दिया। और फिर आरोपी अपने घर आ गया। 

 KINATIC

ब्रेकअप के बाद से आरोपी युवक गुस्से में था
इसके बाद उरण पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश निकम, पुलिस निरीक्षक शिवाजी हुल्गे और क्राइम ब्रांच की टीम ने मृतक महिला की मां और रिश्तेदारों से संपर्क किया। पुलिस जांच के मुताबिक, पूनम अपनी मां के साथ मानखुर्द के साठेनगर में रहती थी। वह सैंड्स पार्क इलाके की एक बिल्डिंग में हाउसकीपर के तौर पर काम कर रही थी। उसका नागपाड़ा-मुंबई में रहने वाले 28 साल के टैक्सी ड्राइवर निजामुद्दीन शेख से अफेयर चल रहा था। प्रेम प्रसंग के चलते निज़ामुद्दीन मृतक महिला को टैक्सी से ऑफिस छोड़ता था। हालांकि, दोनों के बीच झगड़े के बाद उनका ब्रेकअप हो गया।

निज़ाम ने अपराध कबूल कर लिया
उन्होंने बताया कि जब हिंदू संगठनों ने आरोपियों को घूमते देखा तो पुलिस को सूचना दी। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस मामले में और भी आरोपी शामिल हैं। मातंग समुदाय की लड़की की हत्या बर्दाश्त नहीं की जा सकती। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को 24 घंटे के अंदर-अंदर गिरफ्तार किया जाए। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।